Infra Stocks: सरिया बनाने वाली कंपनी रुद्र ग्लोबल इंफ्रा प्रोडक्ट्स (Rudra Global Infra Products) के शेयर इस महीने रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़े हैं। महज 9 कारोबारी दिनों में यह करीब 29 फीसदी उछल गया। हालांकि अभी भी यह कई वर्षों के हाई लेवल से 6 फीसदी से भी अधिक डाउनसाइड है। मार्केट एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि इसमें आगे अच्छी तेजी दिख सकती है और इस हाई लेवल को भी यह पार कर जाएगा। इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 13 अक्टूबर को बीएसई पर 4.49 फीसदी की बढ़त के साथ 138.60 रुपये के भाव (Rudra Share Price) पर बंद हुआ था। यह शेयर एक्सचेंजों के अतिरिक्त निगरानी वाली फ्रेमवर्क एनहेंस्ड सर्विलांस मेजर (ESM) के पहले स्टेज में है।
रुद्र ग्लोबल इंफ्रा प्रोडक्ट्स थर्मो-मैकेनिकली ट्रीटेड (TMT) बार और माइल स्टील (MS) बिलेट्स बनाती है। बिलेट्स का इस्तेमाल मुख्य रूप से टीएमटी बार बनाने में होता है। इसका प्लांट गुजरात के भावनगर में है और इसकी सालाना क्षमता 2.50 लाख टन की है। चूंकि इंफ्रास्ट्रक्चर की स्पीड बढ़ रही है और सरकार का फोकस इस पर बना हुआ है तो ब्रोकरेज फर्म प्रॉफिटमार्ट की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक इसमें निवेश कर शानदार मुनाफा कमा सकते हैं। ब्रोकरेज ने इसमें निवेश के लिए 177 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो मौजूदा लेवल से करीब 28 फीसदी अपसाइड है।
Rudra ने तेजी से बढ़ाया है पैसा
रुद्र के शेयरों ने निवेशकों का पैसा तेजी से बढ़ाया है। पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो 16 फरवरी 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 54.25 रुपये पर था। इसके बाद शेयर ने जो स्पीड पकड़ी कि महज 6 महीने में यह 172 फीसदी से उछलकर 10 अगस्त 2023 को चार साल के हाई पर पहुंच गया। इसके बाद तेजी पर लगाम लगी और फिलहाल इस हाई लेवल से यह 6 फीसदी से भी ज्यादा नीचे है। हालांकि इस महीने तो यह रॉकेट की स्पीड से 29 फीसदी चढ़ गया। ब्रोकरेज के मुताबिक अभी यह और ऊपर चढ़ेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।