Injecto Polymers IPO Listing: अलग-अलग इंडस्ट्रीज के कंपनियों की उनकी जरूरत के हिसाब से प्लास्टिक पैकेजिंग सॉल्यूशंस देने वाली इंजेक्टो पॉलीमर्स के शेयरों की आज BSE SME पर डिस्काउंट ट्री हुई। इसका आईपीओ ओवरऑल 1.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके आईपीओ के तहत ₹100 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹99.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी 1% पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर फिसल गए। टूटकर यह ₹94.05 के लोअर सर्किट पर आ गया। निचले स्तर से हल्की रिकवरी के साथ दिन के आखिरी में यह ₹97.00 (Injecto Polymers Share Price) पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 3.00% घाटे में हैं।
