GST कटौती से इंश्योरेंस शेयरों में आई तेजी, ब्रोकरेज से जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

Brokerage on Insurance Stocks : इंश्योरेंस शेयर शुरुआती मुनाफावसूली से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। HDFC LIFE और ICICI प्रूडेंशियल 2 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। वहीं ICICI लोंबार्ड तीन परसेंट चढ़ा है

अपडेटेड Sep 04, 2025 पर 10:43 AM
Story continues below Advertisement
CLSA का कहना है कि सरकार ने लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर GST खत्म कर दिया है। GST खत्म होने से इश्योंरेंस पॉलिसी सस्ती होगी। इंश्योरेंस कंपनियां बिना ITC के GST खर्च उठाएंगी

Brokerage on Insurance Stocks : GST कटौती के तोहफे से बाजार का जोश हाई है। निफ्टी करीब 200 अंकों के उछाल के साथ 24900 के पार दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी 300 अंकों से ज्यादा की तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। GST कटौती से ऑटो शेयर टॉप गियर में हैं। निफ्टी ऑटो इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा उछला है। 6% से ज्यादा उछाल के साथ M&M वायदा का टॉप गेनर बना है। वहीं आयशर भी तीन परसेंट दौड़ा है।

GST घटने से फैशन, फुटवियर और टेक्सटाइल शेयर भी चले हैं। RELAXO, बाटा और कैंपस फुटवियर में 5-8 परसेंट का उछाल देखने को मिल रहा है। ट्रेंट और आदित्य बिड़ला फैशन में भी अच्छी खरीदारी हो रही है।

उधर इंश्योरेंस शेयर शुरुआती मुनाफावसूली से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। HDFC LIFE और ICICI प्रूडेंशियल 2 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। वहीं ICICI लोंबार्ड तीन परसेंट चढ़ा है।


इंश्योरेंस शेयरों पर ब्रोकरेज भी बुलिश

इश्योरेंस शेयरों पर अपनी राय देते हुए मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि लाइफ, हेल्थ और सेविंग पॉलिसी पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। गाड़ियों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पर GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। GST रिफॉर्म ग्राहकों के लिए पॉजिटिव है। इंश्योरेंस कंपनियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट पर अनिश्चितता बरकरार है। ITC पर राहत नहीं मिलने पर प्रीमियम बढ़ सकता है। इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलने से कंपनियों के मुनाफे पर असर होगा।

CLSA का कहना है कि सरकार ने लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर GST खत्म कर दिया है। GST खत्म होने से इश्योंरेंस पॉलिसी सस्ती होगी। इंश्योरेंस कंपनियां बिना ITC के GST खर्च उठाएंगी। कपनियां प्रीमियम में 1-4% फीसदी की बढ़त कर सकती हैं। SBI लाइफ का ओपेक्स रेश्यो कम है। थोड़ी बढ़ोतरी जरूरी है।

 

Stock market : कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर जीएसटी कट को लेकर ब्रोकरेज बुलिश, जानिए किन शेयरों पर है उनकी नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 04, 2025 10:43 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।