Stocks to Watch: 17 अक्टूबर को फोकस में रहेंगे ये 11 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: 17 अक्टूबर को निवेशकों की नजर 11 कंपनियों के स्टॉक्स पर रहेगी। इन कंपनियों ने तिमाही नतीजे और डिविडेंड जैसे अहम बिजनेस अपडेट साझा किए हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Oct 16, 2025 पर 9:06 PM
Story continues below Advertisement
Infosys का मुनाफा पहली तिमाही के मुकाबले 6.4% बढ़कर 7,365 करोड़ रुपये रहा।

Stocks to Watch: शुक्रवार, 17 अक्टूबर को शेयर बाजार में निवेशकों की नजर 11 प्रमुख कंपनियों के स्टॉक्स पर रहेगी। इन कंपनियों ने तिमाही नतीजे, डिविडेंड और बड़े लेन-देन जैसे महत्वपूर्ण अपडेट साझा किए हैं। इससे इनके शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।

Wipro

आईटी कंपनी Wipro की सितंबर तिमाही में रेवेन्यू तिमाही आधार पर 22,080 करोड़ रुपये से बढ़कर 22,641 करोड़ रुपये रही। यानी करीब 2.5% का इजाफा। यह बाजार के अनुमान 22,700 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है। गुरुवार को कंपनी का शेयर 1.39% की तेजी के साथ 253.70 रुपये पर बंद हुआ।


Infosys

दिग्गज आईटी फर्म Infosys का मुनाफा पहली तिमाही के मुकाबले 6.4% बढ़कर 7,365 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय पिछली तिमाही के 44,279 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 44,490 करोड़ रुपये हो गई। निवेशकों के लिए कंपनी ने 23 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया।

Rallis India

टाटा ग्रुप की एग्रोकेमिकल कंपनी Rallis India का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4% बढ़कर 102 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, रेवेन्यू 7.2% घटकर 861 करोड़ रुपये पर आ गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में 928 करोड़ रुपये था।

Cyient Ltd

टेक कंपनी Cyient Ltd ने FY26 के लिए 16 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (320%) का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया। सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 28.8% घटकर 127.5 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल यह 179 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 3.7% गिरकर 1,781 करोड़ रुपये रहा।

Punjab & Sind Bank

पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 240 करोड़ रुपये से बढ़कर 295 करोड़ रुपये हो गया। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 873.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 950 करोड़ रुपये रही।

BEML Ltd

BEML Ltd ने एयरोस्पेस और डिफेंस क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के लिए KINECO Ltd के साथ करार किया। गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.81% गिरकर 4,435 रुपये पर बंद हुआ।

Metro Brands

Metro Brands का मुनाफा सितंबर तिमाही में 4.2% घटकर 69 करोड़ रुपये रहा। वहीं, रेवेन्यू 11.2% बढ़कर 651 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा 72 करोड़ और रेवेन्यू 585.5 करोड़ रुपये था।

LTIMindtree

LTIMindtree का मुनाफा पहली तिमाही के मुकाबले 10.1% बढ़कर 1,381.2 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू तिमाही आधार पर 5.6% बढ़कर 10,394.3 करोड़ रुपये रहा। CNBC-TV18 के पोल में मुनाफे का अनुमान 1,227 करोड़ और रेवेन्यू का 10,308 करोड़ रुपये था।

Jio Financial Services Ltd

Jio Financial Services का Q2 FY26 का मुनाफा सालाना आधार पर 0.9% बढ़कर 695 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवेन्यू 41.5% बढ़कर 981.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में रेवेन्यू 693.5 करोड़ रुपये था।

KNR Constructions

इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म KNR Constructions Ltd की सहायक कंपनी KNR Ramanattukara Infra Private Ltd (KRIPL) ने नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के साथ एक सेटलमेंट एग्रीमेंट किया है। इस समझौते के तहत KRIPL 377 मीटर लंबा वायडक्ट अपने खर्च पर बनाएगी और इसे 28 फरवरी, 2026 तक पूरा करेगी।

Fortis Healthcare

मलेशिया की IHH Healthcare Bhd ने Fortis Healthcare Ltd में अतिरिक्त 26.1% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक अनिवार्य ओपन ऑफर लॉन्च किया है। यह कदम एक बड़े लेन-देन का हिस्सा है। इसमें नई शेयरों का प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट और Fortis Malar Hospitals Ltd के लिए समानांतर ऑफर भी शामिल है।

'डिलीवरी चार्ज पर GST से जोमैटो की ग्रोथ को लगा झटका', तिमाही नतीजों के बाद बोले इटरनल के CFO

Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।