Insurance Stocks: 8% तक उछल पड़े इंश्योरेंस शेयर, IRDAI की 8 सदस्यों वाली खास कमेटी ने भरा जोश

Insurance Stocks: इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने इंश्योरेंस सेक्टर के लिए एक कमेटी बनाई तो शेयर चमक उठे। सेक्टर में फैली बहार में पीबी फिनटेक (PB Fintech) और टर्टलमिंट (Turtlemint) के शेयर 8% तक उछल पड़े। जानिए यह कमेटी क्या काम करेगी और ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले का क्या कहना है

अपडेटेड Nov 25, 2026 पर 12:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Insurance Stocks: ग्लोबल ब्रोकरेज मॉर्गन स्टैनले (Morgan Stanley) का देश की इंश्योरेंस इंडस्ट्री पर आकर्षक नजरिया बना हुआ है।

Insurance Stocks: इंश्योरेंस सेक्टर में आज 25 नवंबर को बहार छा गई। इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDA (इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी) ने इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन और कमीशन स्ट्रक्चर में बदलावों से जुड़े प्रस्तावों पर जो सुझाव मिले हैं, जिसकी समीक्षा के लिए छह एक्सपर्ट्स की एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी के बनने से इंश्योरेंस स्टॉक्स चमक उठे और पीबी फिनटेक (PB Fintech) और टर्टलमिंट (Turtlemint) समेत अन्य शेयर 8% तक उछल पड़े। इरडा के प्रस्ताव से जुड़े कंसल्टेशन पेपर पर करीब 2.18 लाख रिस्पांस मिले थे, जिसमें कुल 32 सवाल शामिल थे। अब एक्सपर्ट कमेटी इन सुझावों की समीक्षा करेगी और यह देखगी कि बदलावों का पॉलिसीहोल्डर्स, बीमा कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर क्या असर पड़ सकता है।

क्या काम करेगी IRDAI की कमेटी

इरडा के कमेटी का मुख्य काम प्रस्तावित नियमों की समीक्षा कर पॉलिसीहोल्डर्स, बीमा कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच बैलेंस बनाने के लिए अतिरिक्त उपाय या बदलाव का सुझाव देना है।


कमेटी प्रस्तावित बदलावों से इंश्योरेंस सेक्टर में रोजगार, एजेंट्स और अन्य डिस्ट्रीब्यूशन इंटरमीडियरीज की कमाई पर असर को चेक करेगी।

यह छोटी बीमा कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स की चिंताओं को दूर करने के लिए बदलाव का सही रास्ता सुझाएगी जैसे कि चरणबद्ध तरीके से लागू करना।

कमेटी का फोकस कम प्रीमियम वाली इंश्योरेंस पॉलिसी पर कमीशन की लिमिट तय करने के लिए उचित मानक पर होगा।

कमेटी यह भी चेक करेगी की कि क्या छोटे शहरों, गांवों और सुदूर इलाकों में बीमा का दायरा बढ़ाने के लिए और भी किसी उपाय की जरूरत है।

कमेटी यह भी चेक करेगी कि क्या बड़े कमर्शियल इंश्योरेंस ग्राहकों को फीस वाली सर्विसेज की तरफ धीरे-धीरे बढ़कर सेवाएं बेहतर की जा सकती हैं।

एक्सपर्ट कमेटी को अपनी सिफारिशें 31 दिसंबर, 2026 तक दाखिल करनी है।

Morgan Stanley को इंश्योरेंस सेक्टर पर भरोसा

ग्लोबल ब्रोकरेज मॉर्गन स्टैनले का देश की इंश्योरेंस इंडस्ट्री पर आकर्षक नजरिया बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि प्रस्तावित नियमों में कुछ ढील दी सकती है तो छोटे डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए इन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स की तुलना में इन बदलावों का सामना बीमा कंपनियां अधिक बेहतर तरीके से कर सकती हैं। मॉर्गन स्टैनले का रुझान लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों पर पॉजिटिव बना हुआ है। ऐसे में जैसे-जैसे यह नियामक समीक्षा आगे बढ़ेगी, बीमा कंपनियों के शेयरों के साथ-साथ पीबी फिनटेक और टर्टलमिंट निवेशकों की नजर में बने रहेंगे।

NSE F&O List: आज से दो स्टॉक्स का कॉल-पुट शुरू, तो IEX और IREDA की हुई विदाई

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।