NSE F&O List: आज से दो स्टॉक्स का कॉल-पुट शुरू, तो IEX और IREDA की हुई विदाई

NSE F&O List: आज 25 नवंबर से दो और स्टॉक्स को एनएसई ने एफएंडओ लिस्ट में शामिल कर लिया है यानी कि इन दो स्टॉक्स की कैश ट्रेडिंग के अलावा कॉल-पुट पोजिशन भी ले सकेंगे। वहीं लिस्ट से IEX और IREDA को बाहर कर दिया है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Nov 25, 2026 पर 10:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
F&O Trading: दिसंबर डेरिवेटिव सीरीज साल 2026 की आखिरी मासिक सीरीज होगी।

NSE F&O List: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने एक्यूटास केमिकल्स (Acutaas Chemicals) और अपार इंडस्ट्रीज (Apar Industries) को F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) सेगमेंट में शामिल करने का ऐलान किया है। इन स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग आज 25 नवंबर से शुरू हो गई है। ऐसे में आज से ट्रेडर्स इन शेयरों में फ्यूचर और ऑप्शन के जरिए भी पोजीशन ले सकेंगे यानी कि इन दो स्टॉक्स का कॉल-पुट पोजिशन ले सकेंगे। एनएसई ने एक्यूटास केमिकल्स के लिए लॉट साइज 150 शेयरों का तय किया है तो अपार इंडस्ट्रीज के लिए 50 शेयरों का। फिलहाल इस लिस्ट में 218 स्टॉक्स हैं।

F&O सेगमेंट से IREDA और IEX की विदाई

एनएसई के डेरिवेटिव सेगमेंट में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) और इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) को इसी महीने एफएंडओ सेगमेंट से बाहर किया गया है। F&O सेगमेंट में शामिल होने का मतलब है कि किसी शेयर पर फ्यूचर और ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट उपलब्ध होंगे। हालांकि इस सेगमेंट से बाहर होने के बाद भी IEX और इरेडा के शेयरों की कैश मार्केट में ट्रेडिंग पहले की तरह जारी रहेगी।


दिसंबर F&O सीरीज के लिए ये हैं अहम ट्रिगर

दिसंबर डेरिवेटिव सीरीज साल 2026 की आखिरी मासिक सीरीज होगी। इस दौरान बाजार की दिशा तय करने में कई घरेलू और वैश्विक घटनाएं अहम रह सकती हैं।

सबसे पहले 4 दिसंबर को आरबीआई की मौद्रिक नीतियां पेश होंगी और उसके बाद 8 दिसंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति पर निवेशकों की नजर रहेगी।

इसके अलावा केंद्रीय बजट से जुड़ी खबरें और उम्मीदें और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के साथ घरेलू और वैश्विक बॉन्ड यील्ड भी इसकी चाल पर असर डाल सकते हैं।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की खरीदारी भी निवेशकों के लिए अहम सिग्नल है। सोमवार को जब अधिकतर सेक्टर में बिकवाली की आंधी चल रही थी तो उस समय भी विदेशी निवेशकों ने ताबड़तोड़ नेट खरीदारी की थी। नवंबर में उन्होंने अब तक $1400 करोड़ से अधिक की नेट खरीदारी की है।

Nividia की ताबड़तोड़ तेजी ने दिया शॉक! आखिर कैसे डूब गई 92% पूंजी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।