Stock Split: 10 टुकड़ों में टूटेगा इंटीग्रेटेड प्रोटीन्स, 4 सितंबर रिकॉर्ड डेट; इस साल अब तक 330% उछला

Stock Split: इंटीग्रेटेड प्रोटीन्स अलग-अलग तरह के तिलहनों की प्रोसेसिंग के कारोबार में है। इसे 33 से ज्यादा सालों का अनुभव है। 3 साल में शेयर लगभग 940 प्रतिशत और 5 साल में 4300 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। जून 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 10.55 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Sep 01, 2026 पर 4:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
1 सितंबर को Integrated Proteins का शेयर BSE पर 5 प्रतिशत उछला और 148.05 रुपये पर अपर सर्किट लगा।

इंटीग्रेटेड प्रोटीन्स लिमिटेड का स्टॉक, स्प्लिट होने वाला है। इस कॉरपोरेट एक्शन के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में टूट जाएगा। रिकॉर्ड डेट 4 सितंबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, उनके शेयर स्प्लिट हो जाएंगे। 1 सितंबर को शेयर की कीमत बीएसई पर 5 प्रतिशत उछली और 148.05 रुपये पर अपर सर्किट लगा।

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इंटीग्रेटेड प्रोटीन्स अलग-अलग तरह के तिलहनों की प्रोसेसिंग के कारोबार में है। इसे 33 से ज्यादा सालों का अनुभव है। कंपनी सोयाबीन, मूंगफली, कपास के बीज, सरसों/राई के बीज, सूरजमुखी के बीज और अन्य तिलहनों, मेवों, अनाज आदि से तेल निकालने, बनाने, साफ करने, बीजों को क्रश करने का कारोबार करती है।

कंपनी विभिन्न प्रकार के एडिबल, नॉन एडिबल वेजिटेबल ऑयल्स का प्रोडक्शन, रिफाइनिंग और प्रोसेसिंग करती है। इसके अलावा तेल की खली भी बेचती है। इंटीग्रेटेड प्रोटीन्स इन उत्पादों की खरीद-बिक्री, आयात और निर्यात भी करती है।


शेयर 6 महीनों में 295 प्रतिशत मजबूत

कंपनी का मार्केट कैप 284 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर एक सप्ताह में 13 प्रतिशत और 6 महीनों में 295 प्रतिशत चढ़ा है। साल 2026 में अब तक कीमत 330 प्रतिशत उछली है। 3 साल में शेयर लगभग 940 प्रतिशत और 5 साल में 4300 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 158.30 रुपये और एडजस्टेड लो 20.71 रुपये है।

Share Market Holiday: 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी पर शेयर बाजार बंद या होगी ट्रेडिंग, क्या कहती है छुट्टियों की लिस्ट

Integrated Proteins की वित्तीय सेहत

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में इंटीग्रेटेड प्रोटीन्स का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 10.55 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 36 लाख रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 19 लाख रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 9.94 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 23 लाख रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 12 लाख रुपये दर्ज की गई।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।