इटेलेक्ट डिजाइन एरीना का प्रदर्शन पिछली तिमाहियों में कमजोर रहा है। लेकिन, अब डिमांड बढ़ने के संकेत हैं, जिसका फायदा कंपनी को मिलेगा। बीते तीन महीनों में कंपनी ने कुछ बड़ी कंपनियों से समझौते किए हैं। फाइनेंशियल ईयर 2020 से फाइनेंशियल ईयर 2024 के बीच कंपनी के रेवेन्यू की कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ (सीएजीआर) 17 फीसदी रही। इस दौरान एबिड्टा की ग्रोथ 66 फीसदी रही।
कंपनी को कई बड़ी डील मिली
Intellect Design Arena ने eMach AI प्लेटफॉर्म के लिए एचसीएल टेक और विप्रो जैसी बड़ी कंपनियों से समझौते किए हैं। कंपनी ने कुछ बड़ी डील्स भी की हैं। इनमें National Bank of Fujairah (UAE) और कनाडी की Vancity के साथ 7 साल की डील शामिल हैं। कंपनी के मैनेजमेंट ने तिमाही रेवेन्यू 700 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद जताई है। उसने ऑपरेटिंग कॉस्ट 480 करोड़ बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। कंपनी अपने ट्रांजेक्शन बैंकिंग सॉल्यूशन के साथ उत्तरी अमेरिकी मार्केट्स में मौजूद है। इसने कंज्यूमर बैंकिंग सॉल्यूशन डोमेन में भी अपनी स्थिति मजबूत करने का प्लान बनाया है।
बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर फोकस
Intellect Design ग्लोबल सिस्टम इंटिग्रेशन में HCL, Coforge, Tech Mahindra, Wipro, L&T, Hexaware और Persistent के साल पहले से काम कर रही है। इंटेलेक्ट के मैनेजमेंट को अगली 6-8 तिमाहियों में एबिड्टा मार्जिन 30 फीसदी की रेंज में पहुंच जाने की उम्मीद है। इस दौरान वह वह प्रोडक्ट इनवेस्टमेंट रेट भी बनाए रखेगी। कंपनी ने अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्रोडक्ट इनवेस्टमेंट जारी रखा है। ऐसा नहीं होने पर इसका मार्जिन 40 फीसदी के लेवल पर पहुंच जाएगा, जो प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मार्जिन के करीब होगा।
रेवेन्यू ग्रोथ चार साल में सबसे कम
इंटेलेक्ट के हाथ से FY24 में कुछ गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस कॉन्ट्रैक्ट हाथ से निकल गए। अगर ये कॉन्ट्रैक्ट मिले होते तो ग्रुप के रेवेन्यू में उनका करीब 10 फीसदी योगदान होता। कंपनी के मैनेजमेंट ने FY25 में रेवेन्यू में 15 फीसदी ग्रोथ का अनुमान जताया है। इसमें जीईएम शामिल नहीं है। इसका मतलब साल दर साल आधार पर रेवेन्यू में 4 फीसदी ग्रोथ है। यह बीते चार सालों में सबसे कम है। हालांकि, इसके FY26 में बेहतर रहने की उम्मीद है। दरअसल, कंपनी को कई डील मिली है। कंपनी विकसित बाजारों में विस्तार कर रही है।
यह भी पढ़ें: इंटरेस्ट रेट घटने वाला है, अभी बैंकिंग और NBFC में से किसमें निवेश करने में ज्यादा फायदा?
क्या आपको निवेश करना चाहिए?
इंटेलेक्ट डिजाइन के शेयरों में FY26 की अनुमानित अर्निंग्स के 24.8 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है। इससे संकेत मिलता है कि मार्केट को शॉर्ट टर्म में शेयरों को लेकर कुछ चिंता है। लेकिन, मीडियम टर्म में हाई-मार्जिन बिजनेस को देखते हुए स्टॉक्स के लिए अच्छी संभावना दिखती है। निवेशक इस स्टॉक में निवेश के लिए इस मौके का इस्तेमाल कर सकते हैं।