Interarch Building Products के शेयरों में आज 24 दिसंबर को 10 फीसदी से अधिक की शानदार तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 9.66 फीसदी की बढ़त के साथ 1851.30 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 1884.05 रुपये के अपने रिकॉर्ड हाई को छू लिया। दरअसल, कंपनी की मजबूत ग्रोथ आउटलुक के बीच इस शेयर पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3092.21 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 1110.65 रुपये है।
Interarch Building के मैनेजमेंट ने FY25 में उत्तर भारत में 50 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लगाया है, जिसमें से अधिकांश ग्रोथ उत्तर प्रदेश से आएगी। इस अवधि के दौरान उत्तर भारत क्षेत्र से कंपनी के कुल कारोबार में 30 फीसदी योगदान मिलने की उम्मीद है।
इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के सीईओ मनीष गर्ग ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "उत्तर भारत में हमारी ग्रोथ इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास की संभावनाओं को दिखाती है। हमने हिंदुस्तान यूनिलीवर, पेप्सिको, एडवर्ब टेक्नोलॉजीज और यामाहा मोटर जैसे ब्रांडों के लिए प्रमुख प्रोजेक्ट्स एग्जीक्यूट की हैं, जिन्होंने इस क्षेत्र में हमारी सफलता को गति दी है।"
इसके अलावा, कंपनी ने उत्तर प्रदेश में अशोक लीलैंड के लिए प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (PEB) के लिए EPC प्रोजेक्ट भी शुरू की है, जो इलेक्ट्रिक बस उत्पादन पर फोकस्ड है। इस बीच, इंटरआर्क अपने रीजनरल फुटप्रिंट को बढ़ाने के लिए अपने किच्छा प्लांट में क्षमता विस्तार भी कर रहा है, जो इसके विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देगा।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।