Stock To Invest: नए शिखर पर पहुंचा ये एविएशन सेक्टर का शेयर, आगे और भी दे रहा तेजी के संकेत

अनुज सिंघल का कहना है कि शेयर में बेहद शानदार मोमेंटम देखेन को मिल रहा है। लगातार 8 महीनों से तेजी का मूड नजर आ रहा है। 5 साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है। नए शिखर के जोन में शेयर के भाव पहुंचे है।

अपडेटेड Sep 30, 2024 पर 10:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि स्टॉक में शुक्रवार को करीब 3 गुना डिलिवरी देखने को मिला।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में मुनाफावसूली का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 26000 के नीचे फिसला है। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिल रहा है। INDIA VIX करीब 7% उछला है। इस बीच रियल्टी, ऑटो, NBFCs, सरकारी बैंक और कैपिटल गुड्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। चारों सेक्टर 1 से 1.5 परसेंट तक फिसले है। कैपिटल गुड्स में BHEL 4% की गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना। इस बीच JSW Steel, NTPC, Hindalco, Tata Steel, BPCL निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं Hero MotoCorp, Tech Mahindra, Nestle, Infosys और M&M निफ्टी के टॉप लूजर है। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल ने PIDILITE और INTERGLOBE AVIATION के स्टॉक्स पर दांव लगाया है।

PIDILITE

अनुज सिंघल ने कहा कि क्रूड की खबरों पर सबसे ज्यादा पॉजिटिव रिएक्ट करने वाला शेयर पीडिलाइट है। शेयर में शानदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। स्टॉक करीब 4 महीने की रेंज से ब्रेकआउट देखने को मिला है। शेयर 3 साल का राइजिंग चैनल पार किया है। शुक्रवार को दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली थी।


अनुज सिंघल ने आगे कहा कि शेयर के भाव साल के शिखर पर पहुंचे है। एक महीने के निचले स्तर पर OI पर है। वायदा में दूसरे दिन शॉर्ट कवरिंग दिखी है। क्रूड में नरमी, शेयर के लिए पॉजिटिव है।

INTERGLOBE AVIATION

अनुज सिंघन ने दूसरे स्पॉटलाइट स्टॉक के तौर पर INTERGLOBE AVIATION के शेयर को चुना है। उनका कहना है कि शेयर में बेहद शानदार मोमेंटम देखेन को मिल रहा है। लगातार 8 महीनों से तेजी का मूड नजर आ रहा है। 5 साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है। नए शिखर के जोन में शेयर के भाव पहुंचे है।

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि स्टॉक में शुक्रवार को करीब 3 गुना डिलिवरी देखने को मिला। डिलिवरी वॉल्यूम 73% से ज्यादा है। वायदा में दो दिन से शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रहा है।

Stock To Buy:मेटल शेयरों में आज दिखेगा एक्शन, NTPC, बजाज फाइनेंस भी लगाएंगे तेजी की छलांग

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।