27 सितंबर को भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली और निफ्टी 26,200 के नीचे बंद हुआ। हालांकि आज बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ होने के साफ संकेत मिल रहे है । ऐसे में सीएनबीसी-आवाज के अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 53,650-53,700 (ऑप्शन जोन) परहै जबकि बड़ा सपोर्ट 53,400-53,500 (10 DEMA)पर है। मौजूदा लॉन्ग सौदों का सख्त SL 53,650 (क्लोजिंग) पर लगाए। पहले घंटे पर नजर रखें और फिर कोई ट्रेड देखें। इंडेक्स अगर 53,850 के ऊपर ट्रेड करें तो लॉन्ग करें। नई लॉन्ग पोजीशन का SL 53,650 पर है। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
फोकस में मेटल शेयर, टाटा मोटर्स (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि NMDC, हिंदुस्तान कॉपर, हिंडाल्को,टाटा स्टील पर नजर रखें। टाटा मोटर्स पर भी नजर रखें। बता दें कि चीन में राहत पैकेज से जोश दिख सकता है। रियल एस्टेट सेक्टर को राहत पैकेज का एलान किया है। चीन के सेंट्रल बैंक ने बैंकों से होम लोन दरें घटाने को कहा है। 31 अक्टूबर तक मौजूदा होम लोन दरें औसतन 50 bps घटाने को कहा है। शुक्रवार को चीन के सेंट्रल बैंक ने RRR 50 bps घटाया। चीन ने कोविड के बाद सबसे बड़े राहत पैकेज का एलान किया है।
अनुज सिंघल बजाज फाइनेंस के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। अनुज सिंघल ने कहा कि CLSA ने बजाज फाइनेंस पर Outperform रेटिंग की राय दी है और इसके लिए टार्गेट `9200 रुपये का दिया है। पिछली तीन तिमाहियों में कंपनी को चुनौती का सामना करना पड़ा। चुनौतियों की वजह से मुनाफे में ग्रोथ लोन ग्रोथ से पिछड़ी है। RBI की रोक की वजह से क्वॉटर्ली फीस इनकम में `200 Cr की चोट लगी है। नेट इंटरेस्ट मार्जिन पर भी दबाव रहा। ऊंची क्रेडिट कॉस्ट को सामान्यहोने में एक-दो तिमाहियों का वक्त और लगेगा। अगर कंपनी क्रेडिट कॉस्ट गाइडेंस बढ़ाकर 2% करे तब भी FY25 EPS में सिर्फ 1-1.5% गिरेगा। अच्छी लोन ग्रोथ, एक-दो साल में ऑपरेटिंग लेवरेज का फायदा मिलेगा।
अनुज सिंघल एनटीपीसी के शेयर पर भी बुलिश नजर आ रहे है। NTPC ग्रीन के पास अभी 3.2 GW ऑपरेशनल कैपसिटी है। .1 GW सोलर और 100 MW विंड कैपसिटी है। 2032 तक क्षमता 19 गुना बढ़ाकर 60 GW करने की तैयारी है। कैपसिटी में 44% CAGR ग्रोथ संभव है। NTPC ग्रीन के 10000 Cr के IPO के लिए DRHP दाखिल है। NTPC ग्रीन में NTPC का हिस्सा 10-15% घट सकता है । ऐसी स्थिति में NTPC का RE कारोबार, कोल के दोगुने प्रीमियम पर है। ऐसे में शेयर में मौजूदा भाव से 5-11% तेजी की गुंजाइश है। जेफरीज ने आज स्टॉक पर खरीद की राय दी है और 485 रुपये का टारगेट दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।