Interiors and More IPO Listing: आर्टिफिशियल फूलों का आयात करने वाली (Interiors and More) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 11 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 227 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 270 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 19 फीसदी लिस्टिंग गेन (Interiors and More Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर यह 283.50 रुपये (Interiors and More Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक करीब 25 फीसदी मुनाफे में हैं।
