Get App

Maxwell Engineering IPO Listing: धनतरेस को एक ही दिन में पैसे डबल, ₹158 के शेयरों ने मचाया धमाल

Maxwell Engineering IPO Listing: मैक्सवेल इंजीनियरिंग एक प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ को 536 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 06, 2026 पर 10:23 AM
Maxwell Engineering IPO Listing: धनतरेस को एक ही दिन में पैसे डबल, ₹158 के शेयरों ने मचाया धमाल
Maxwell Engineering IPO Listing: मैक्सवेल इंजीनियरिंग का ₹57.64 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Maxwell Engineering IPO Listing: आईपीओ को 536 गुना से अधिक बोली मिलने के बाद मैक्सवेल इंजीनियरिंग के शेयरों की आज NSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ के तहत ₹158 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹300.20 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90% का लिस्टिंग गेन (Maxwell Engineering Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹314.80 (Maxwell Engineering Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 99.24% मुनाफे में हैं।

Maxwell Engineering IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

मैक्सवेल इंजीनियरिंग का ₹57.64 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 536.80 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 259.45 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 857.65 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 556.09 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 36.48 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹18.00 करोड़ नई मशीनरी, लैब इक्विपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए अन्य यूटिलिटीज की खरीदारी, ₹6.50 करोड़ नई ऑफिस बिल्डिंग और मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाने, ₹4.30 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹14.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹7.06 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹7.78 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें