Get App

Vans Electro IPO Listing: ₹140880 का मुनाफा हर लॉट में, ₹118 के शेयर धांसू लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट पर

Vans Electroengineerings IPO Listing: वंस इलेक्ट्रोइंजीनियरिंग्स मुख्य रूप से रेलवे, मेट्रो और रिन्यूएबल एनर्जी में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और कंपोनेंट्स बनाती है। अब आईपीओ को 628 गुना से अधिक बोली मिलने के बाद इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 07, 2026 पर 10:27 AM
Vans Electro IPO Listing: ₹140880 का मुनाफा हर लॉट में, ₹118 के शेयर धांसू लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट पर
Vans Electroengineerings IPO Listing: वंस इलेक्ट्रो का ₹34 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Vans Electroengineerings IPO Listing: रेलवे और मेट्रो के बिजली सिस्टम के लिए अहम प्रोडक्ट बनाने वाली वंस इलेक्ट्रो के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 628 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹118 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹224.20 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90% का लिस्टिंग गेन (Vans Electro Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹235.40 (Vans Electro Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 99.49% मुनाफे में हैं। चूंकि लॉट साइज 1200 शेयरों का था तो हर लॉट पर आईपीओ निवेशक ₹140880 मुनाफे में हैं।

Vans Electro IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

वंस इलेक्ट्रो का ₹34 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 628.73 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 281.65 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1,031.87 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 686.32 गुना भरा था लेकिन एंप्लॉयीज का हिस्सा महज 0.95 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 28.80 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹25.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Vans Electroengineerings के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें