Get App

Investment Mantar : जानिए क्या है फैक्टर इन्वेस्टिंग का फंडा और क्या गिरते बाजार में MF बेचकर लोन चुकाना रहेगा सही

Investment Mantar : फैक्टर इन्वेस्टिंग में कुछ खास खूबियों के आधार पर शेयरों में निवेश किया जाता है। जैसे, इसके चहत वैल्यू, क्वालिटी, मोमेंटम, लो वोलैटिलिटी और साइज के आधार पर निवेश किया जाता है। इसमें सिर्फ कंपनी के साइज पर नहीं, बल्कि उसके खास फैक्टर पर फोकस होता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 09, 2026 पर 3:24 PM
Investment Mantar : जानिए क्या है फैक्टर इन्वेस्टिंग का फंडा और क्या गिरते बाजार में MF बेचकर लोन चुकाना रहेगा सही
Investment Mantar :पंकज मठपाल ने कहा कि बाजार में गिरावट का मतलब यह नहीं होता कि आपका निवेश खराब है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव सामान्य है। थोड़े समय के कमजोर रिटर्न से लंबी अवधि की रणनीति ना बदलें

Investment Mantar : शेयर बाजार में निवेश तो आप करते ही हैं, लेकिन इन दिनों फैक्टर इन्वेस्टिंग की चर्चा जोरों पर है। आखिर क्या है फैक्टर इन्वेस्टिंग और क्या इसमें बेहतर रिटर्न मिल सकते हैं? और क्या हर फैक्टर हर समय काम करता है? इसके साथ ही निवेशक इन दिनों थोड़ी उलझन में हैं। एक तरफ तो MF पोर्टफोलियो बाजार की गिरावट में घट रहा है तो दूसरी तरफ EMI बढ़ने वाली है। ऐसे में क्या MF बेचकर लोन चुकाना समझदारी है? इसी पर आज अपनी राय रख रहे हैं ऑप्टिमा मनी के फाउंडर पंकज मठपाल। आइए पहले समझते हैं कि फैक्टर इन्वेस्टिंग क्या है।

फैक्टर इन्वेस्टिंग क्या है?

फैक्टर इन्वेस्टिंग में कुछ खास खूबियों के आधार पर शेयरों में निवेश किया जाता है। जैसे, इसके चहत वैल्यू, क्वालिटी, मोमेंटम, लो वोलैटिलिटी और साइज के आधार पर निवेश किया जाता है। इसमें सिर्फ कंपनी के साइज पर नहीं, बल्कि उसके खास फैक्टर पर फोकस होता है। फैक्टर इन्वेस्टिंग और एक्टिव फंड्स की तुलना करें तो एक्टिव फंड्स में फंड मैनेजर के फैसले अहम होते हैं। वहीं, फैक्टर फंड्स तय नियमों और डाटा पर फैसले लेते हैं। इसका फायदा यह है कि फैक्टर फंड्स में फंड मैनेजर की मनमानी कम होती है। फैक्टर इन्वेस्टिंग Vs सामान्य इंडेक्स की बात करें तो सामान्य इंडेक्स में कंपनियों का वेटेज मार्केट कैप से तय होता है। वहीं, फैक्टर इंडेक्स में वैल्यू, क्वालिटी, मोमेंटम को प्राथमिकता मिलती है।

फैक्टर इन्वेस्टिंग के फंडे, क्या मिलेगा बेहतर रिटर्न?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें