लोकसभा चुनावों के नतीजों ने स्टॉक मार्केट को चौंकाया है। BJP को अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें नहीं मिलने से इनवेस्टमेंट की कमेस्ट्री बदली है। यह वक्त बड़ी थीम पर फिर से विचार करने का है। यह देखना जरूरी है कि कौन सी थीम चलेगी और आगे इनवेस्टर्स की प्रायरिटी में क्या होना चाहिए। चुनावी नतीजों से पहले ज्यादातर ब्रोकरेज फर्में एनर्जी, कैपिटल एक्सपेंडिचर, ट्रैवल एंड टूरिज्म सेक्टर में अच्छी संभावनाएं देख रही थीं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन सेक्टर्स में आगे भी संभावनाएं बनी रहेंगी। उधर, सोलर, सेमीकंडक्टर्स, एग्रीकल्चर और डिफेंस भी नई सरकार की प्राथमिकता में होंगे। मनीकंट्रोल आपको ऐसे 7 थीम के बारे में बता रहा है, जिनमें निवेश करने पर मोटा मुनाफा हो सकता है।
