एक इंडेक्स जिसे अक्सर शेयर बाजार में भय की मात्रा के मपाक के रूप में देखा जाता है, इस सप्ताह के शुरू में अपने पिछल 14 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। ये इस बात का संकेत है कि निवेशकों के बीच इस बात का भरोसा बढ़ा है कि आने वाले महीनों में बाजार में उनके निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का फीयर इंडेक्स इंडिया विक्स (India VIX) 4 नवंबर को 12.55 अंकों के अपने 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। NSE पर उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि ये सितंबर 2021 के बाद का इसका सबसे निचला स्तर है। बता दें कि इस इंडेक्स की गणना निफ्टी 50 इंडेक्स के ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए की जाती है। एनएसई के मुताबिक India VIX इंडेक्स अगले 30 कैलेंडर दिनों में बाजार में अनुमानित उतार-चढ़ाव को मापता है।
