Get App

Effect of India-UK FTA: भारत और यूके के बीच ट्रेड डील, इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Effect of India-UK FTA in Stock Market: लंबे समय से जिस बात का इंतजार हो रहा था, वह पल आ गया। भारत और यूके के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) लागू हो गया। इसका असर स्टॉक मार्केट पर भी दिखेगा। जानिए कि इस एग्रीमेंट का मतलब क्या है और इससे स्टॉक मार्केट में किन सेक्टर और किन स्टॉक्स पर असर दिख सकता है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 15, 2026 पर 2:10 PM
Effect of India-UK FTA: भारत और यूके के बीच ट्रेड डील, इन स्टॉक्स पर रखें नजर
Effect of India-UK FTA in Stock Market: भारत और यूके के बीच सालाना द्विपक्षीय कारोबार में $12 हजार करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Effect of India-UK FTA in Stock Market: भारत और यूके के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) लागू हो चुका है। इससे भारत और यूके के बीच सालाना द्विपक्षीय कारोबार में $12 हजार करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस सौदे में टैरिफ में कटौती, आवाजाही में सुधार और मार्केट एक्सेस की गारंटी शामिल है। यूके से होने वाले आयात पर अब औसत टैरिफ 15% से घटकर 3% रह जाएगा तो यूके को होने वाले 99% एक्सपोर्ट पर अब जीरो-ड्यूटी एक्सेस मिलेगा। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक इस एग्रीमेंट से देश के कई सेक्टर्स और स्टॉक्स को फायदा मिलेगा जिनकी डिटेल्स नीचे दी जा रही है।

ऑटो सेक्टर

भारत ने अधिक कीमत वाली ICE यानी तेज से चलने वाली गाड़ियों और इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) पर छूट दी है। पांच साल तक इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और हाइड्रोजन गाड़ियों के लिए कोई छूट नहीं है। यह छूट £80,000 से अधिक कीमत वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों तो ICE सेगमेंट में 3,000 cc की पेट्रोल और 2,500 cc की डीजल गाड़ियों पर है। इसका असर टाटा मोटर्स PV, महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे स्टॉक्स पर पड़ेगा।

लेदर और फुटवियर

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से देश के लगभग सभी लेदर और फुटवियर एक्सपोर्ट्स पर टैरिफ खत्म हो गया। इससे मिर्जा इंटरनेशनल और मेट्रो ब्रांड्स जैसे स्टॉक्स को फायदा मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें