Get App

Invicta Diagnostic IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, 17% प्रीमियम पर एंट्री के बाद ₹85 के शेयरों को लगा शॉक

Invicta Diagnostic IPO Listing: इनविक्टा डायग्नॉस्टिक मुंबई में 7 डायग्नॉस्टिक सेंटर्स और एक सेंट्रल लैब के जरिए यह पीसी डायग्नॉस्टिक्स ब्रांड के तहत इमेजिंग, रेडियोलॉजी और टेलीरेडियोलॉजी जैसी सर्विसेज देती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं और आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 4:18 PM
Invicta Diagnostic IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, 17% प्रीमियम पर एंट्री के बाद ₹85 के शेयरों को लगा शॉक
Invicta Diagnostic IPO Listing: इनविक्टा डायग्नॉस्टिक का ₹28.12 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1-3 दिसंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Invicta Diagnostic IPO Listing: रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी सर्विसेज देने वाली इनविक्टा डायग्नॉस्टिक के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में 17% प्रीमियम पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 4 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹85 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹100.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 17.65% का लिस्टिंग गेन (Invicta Diagnostic Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹95.00 (Invicta Diagnostic Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया। इस निचले स्तर से यह थोड़ा रिकवर होकर ₹96.00 पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर  आईपीओ निवेशक 12.94% मुनाफे में हैं।

Invicta Diagnostic IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

इनविक्टा डायग्नॉस्टिक का ₹28.12 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1-3 दिसंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 4.27 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 3.51 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 6.96 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 3.44 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 33,08,800 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹21.11 करोड़ महाराष्ट्र में पांच नए डायग्नोस्टिक सेंटर शुरू करने में मेडिकल इक्विपमेंट्स की खरीदारी और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Invicta Diagnostic के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें