Get App

IOL Chemicals Q3 Results: ₹20 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 11% बढ़ा; डिविडेंड का ऐलान

IOL Chemicals Q3 Results: दवा कंपनी का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 20.6 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 580 करोड़ रुपये पहुंचा। कंपनी ने डिविडेंड घोषित किया। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 6:38 PM
IOL Chemicals Q3 Results: ₹20 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 11% बढ़ा; डिविडेंड का ऐलान
IOL Chemicals का शेयर बुधवार को NSE पर 7.35% गिरकर 75 रुपये पर बंद हुआ।

IOL Chemicals Q3 Results: दवा कंपनी IOL Chemicals and Pharmaceuticals Ltd ने 11 फरवरी को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग स्थिर रहा और 20.6 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। यानी मुनाफे में बढ़त नहीं दिखी, लेकिन गिरावट भी नहीं आई।

रेवेन्यू और EBITDA में सुधार

IOL Chemicals का रेवेन्यू 11% बढ़कर 580.4 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 523.3 करोड़ रुपये था। इससे साफ है कि कंपनी की बिक्री में सुधार हुआ है।

EBITDA भी 22% बढ़कर 57.2 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 47 करोड़ रुपये था। मार्जिन के स्तर पर भी हल्का सुधार दिखा। इस तिमाही में EBITDA मार्जिन 9.9% रहा। पिछले साल की समान अवधि में यह 8.9% था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें