पिछले कुछ समय से अटकलें लग रही थीं कि ब्रिटिश अल्कोहॉलिक बेवरेजेज कंपनी Diageo इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में आंशिक या पूरी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। अब इस पर डियाजियो (Diageo) की बेंगलुरु स्थित सब्सिडियरी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) ने स्पष्टीकरण दिया है।
