US-Iran War: किन केमिकल शेयरों पर सबसे ज्यादा असर, लिस्ट में Deepak Nitrite, Atul समेत कई नाम

US-Iran War: जैसे-जैसे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ रहा है और ट्रेड में रुकावट आ रही है, केमिकल स्टॉक्स पर सबकी नजर है। सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में लगभग 20% की तेजी आई और यह 100 डॉलर प्रति बैरल के मार्क को क्रॉस कर गया

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 4:12 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज फर्म IIFL ने चल रही जंग के कारण प्रभावित होने वाले केमिकल स्टॉक्स की एक लिस्ट तैयार की है।

ईरान और इजरायल-US की जंग 10वें दिन में पहुंच गई है। इस बीच ट्रेड के लिए एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगातार छठे दिन बंद है। इसकी वजह से तेल की कीमतों में तेजी आई है और दुनिया भर के बाजारों में बिकवाली का दबाव है। जैसे-जैसे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ रहा है और ट्रेड में रुकावट आ रही है, केमिकल स्टॉक्स पर सबकी नजर है। सोमवार को इनमें 4% तक की गिरावट आई। इस दौरान ब्रोकरेज फर्म IIFL ने चल रही जंग के कारण प्रभावित होने वाले केमिकल स्टॉक्स की एक लिस्ट तैयार की है...

Coromandel International

फॉस्फोरिक एसिड और सल्फर इस कंपनी की कच्चे माल की सप्लाई के लिए मुख्य इनपुट हैं। ईरान सल्फर के टॉप 3 ग्लोबल सप्लायर्स में से एक है। लगभग सभी फॉस्फोरिक एसिड और सल्फर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरते हैं। ये क्रूड-बेस्ड इंटरमीडिएट्स भी हैं। शेयर 9 मार्च को 1 प्रतिशत से ज्यादा टूटा है।


Deepak Nitrite

युद्ध के बाद ट्रेड में रुकावट के कारण कंपनी के कच्चे माल प्रोपलीन डेरिवेटिव और अमोनिया सप्लाई पर असर पड़ सकता है। इसका एक्सपोर्ट ज्यादातर जीरो है। हालांकि, प्रोपलीन और बेंजीन डेरिवेटिव क्रूड से जुड़े हैं। शेयर में 2.6 प्रतिशत की गिरावट है।

Aarti Industries

IIFL के अनुसार, कंपनी को कच्चा माल बेंजीन लोकल लेवल पर यानि कि देश के अंदर ही मिल जाता है। लेकिन एनिलिन खरीदना मुश्किल होगा। मिडिल ईस्ट को इसका एक्सपोर्ट 23% है, जबकि यूरोप को 4% है। शेयर में 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट है।

Atul

कंपनी का मिडिल ईस्ट में काफी एक्सपोजर है। साथ ही इसके पास कच्चे माल का एक बड़ा बास्केट है। माल ढुलाई की लागत बढ़ने से कंपनी के यूरोप और अमेरिका को होने वाले निर्यात पर अलग-अलग सेगमेंट में असर पड़ सकता है। जहां तक कच्चे तेल की बात है, कंपनी के पास कई तरह के प्रोडक्ट हैं। इसलिए कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर उसके पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर पड़ सकता है।शेयर में 4 प्रतिशत गिरावट है।

SRF

IIFL ने कहा कि कच्चे माल के मामले में कंपनी रेफ्रिजरेंट गैस चेन में अपेक्षाकृत कम प्रभावित होने वाली कंपनी है। इसके तीनों बिजनेस सेगमेंट US और UK को एक्सपोर्ट करते हैं। पैकेजिंग फिल्म्स बनाने में कच्चे माल के तौर पर क्रूड डेरिवेटिव्स यानि कि कच्चे तेल से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता है। शेयर में लगभग 3 प्रतिशत गिरावट है।

मिडिल ईस्ट संकट: PG Electroplast के लिए LPG एलोकेशन हुआ कम, शेयर 13% तक गिरा

GSFC

कंपनी GAIL और पेट्रोनेट LNG से नैचुरल गैस खरीद रही थी। लेकिन GAIL ने अपने एलोकेशन में कटौती की है। इस बीच, यह ईरान से सल्फर इंपोर्ट करती है। इसका कैप्रोलैक्टम फीडस्टॉक क्रूड से जुड़ा है। शेयर में 4 प्रतिशत गिरावट है।

इसके अलावा नवीन फ्लोरीन, टाटा केमिकल्स, आर्कियन केमिकल्स, रैलिस और अनुपम रसायन उन स्टॉक्स में शामिल हैं, जिन पर युद्ध के कारण बहुत कम या कोई असर नहीं पड़ा है। पश्चिम एशिया में लड़ाई तब शुरू हुई, जब 28 फरवरी 2026 को इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजरायल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों पर भी हमले किए हैं। सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में लगभग 20% की तेजी आई और यह 100 डॉलर प्रति बैरल के मार्क को क्रॉस कर गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।