IRB Infra Shares Rocketed: मुनाफे में 3115% का उछाल, शेयर बने रॉकेट, अभी कितना ऊपर भागेगा भाव?

IRB Infra Shares Rocketed: आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयरों डबल सपोर्ट पर रॉकेट बने हुए हैं। बजट 2025 के चलते इसकी खरीदारी तो बढ़ी ही, इसके बेहतर रिजल्ट की उम्मीद ने भी खरीदारी बढ़ाई और लगातार पांच दिन की तेजी में यह करीब 21 फीसदी उछल चुका है। आज की बात करें तो दिसंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 3115 फीसदी के उछाल पर शेयर रॉकेट बन गए

अपडेटेड Feb 01, 2025 पर 10:24 AM
Story continues below Advertisement
आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स (IRB Infra) का दिसंबर 2024 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 3115 फीसदी बढ़कर 6,026 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

IRB Infra Shares Rocketed: आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयरों डबल सपोर्ट पर रॉकेट बने हुए हैं। बजट 2025 के चलते इसकी खरीदारी तो बढ़ी ही, इसके बेहतर रिजल्ट की उम्मीद ने भी खरीदारी बढ़ाई और लगातार पांच दिन की तेजी में यह करीब 21 फीसदी उछल चुका है। आज की बात करें तो दिसंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 3115 फीसदी के उछाल पर शेयर रॉकेट बन गए और इंट्रा-डे में 6.23 फीसदी उछलकर 60.90 रुपये पर पहुंच गए। फिलहाल बीएसई पर यह 3.07 फीसदी की बढ़त के साथ 59.09 रुपये पर है।

IRB Infrastructure Developers के रिजल्ट की खास बातें

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स (IRB Infra) का दिसंबर 2024 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 3115 फीसदी बढ़कर 6,026 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें 5,804 करोड़ रुपये का एक्सपेश्नल गेन है जो InvITs (इंफ्रा इंवेस्टमेंट ट्रस्ट्स) और इससे जुड़े एसेट्स के फेयर वैल्यू पर एसेसमेंट के चलते हुआ है। दिसंबर 2023 तिमाही में यह जीरो था। हालांकि अगर इस एक्सेप्शनल गेन को निकाल भी दें तो भी कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18.45 फीसदी बढ़ा है।


इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 2.9 फीसदी बढ़कर 2,025.44 करोड़ रुपये और ईबीआईटीडीए 7 फीसदी उछलकर 1049 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने प्रति शेयर 0.10 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। दिसंबर 2024 तिमाही में आईआरबी ग्रुप का एग्रीगेट टोल कलेक्शन 21 फीसदी बढ़कर 1,655 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

आईआरबी इंफ्रा डेवलपर्स के शेयर 7 जून 2024 को 78.05 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से पांच महीने में यह 42 फीसदी से अधिक फिसलकर 21 नवंबर 2024 को 45.05 रुपये के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। निचले स्तर पर शेयर संभले और खरीदारी के दम पर 31 फीसदी से अधिक रिकवर हुए लेकिन अब भी एक साल के हाई से यह करीब 24 फीसदी डाउनसाइड है।

अब आगे क्या है रुझान?

इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 6 एनालिस्ट्स ने 81 रुपये का हाइएस्ट टारगेट प्राइस दिया है। इसमें निवेश का सबसे कम टारगेट प्राइस 60 रुपये है। हाइएस्ट टारगेट प्राइस के हिसाब से आईआरबी इंफ्रा के शेयर मौजूदा लेवल से करीब 37 फीसदी ऊपर चढ़ सकते हैं।

बजट में होने वाली किसी कर कटौती का खपत वाले शेयरों पर पड़ेगा सीमित प्रभाव - हेलिओस कैपिटल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।