Ircon International Share Price में 7% से ज्यादा की उछाल, इस वजह से स्टॉक ने भरी उड़ान

IRCON International Share Price: इरकॉन इंटरनेशनल को बद्री राय एंड कंपनी (BRC) के साथ ज्वाइंट वेंचर में मेघालय सरकार के शहरी मामलों के निदेशालय द्वारा 1,096,17,25,961.15 रुपये का ईपीसी कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिसमें इरकॉन का हिस्सा 26 प्रतिशत है। इस स्टॉक पर एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने ₹153 के मूल्य लक्ष्य के साथ "होल्ड" रेटिंग दी है

अपडेटेड Mar 18, 2025 पर 11:14 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IRCON International का शेयर आज सुबह 9.25 के दौरान 7.22 प्रतिशत या 9.98 रुपये के उछाल के साथ 148.15 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया

IRCON International Share Price: इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर द्वारा 18 मार्च को 5 दिनों की गिरावट के दौर को तोड़ने की संभावना व्यक्त की गई थी जिसे कंपनी के स्टॉक ने सही ठहराया है। आज सुबह के कारोबार में कंपनी के स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में स्टॉक में 7 परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। इसकी वजह ये है कि कंपनी के ज्वाइंट वेंचर को 1096 करोड़ रुपये का ईपीसी कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को मिले नये ऑर्डर के चलते स्टॉक में तेजी नजर आई है। आज सुबह 9.25 के दौरान स्टॉक 7.22 प्रतिशत या 9.98 रुपये के उछाल के साथ 148.15 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

बता दें कि बद्री राय एंड कंपनी (Badri Rai and Company (BRC) के साथ संयुक्त उद्यम में कंपनी को मेघालय सरकार के शहरी मामलों के निदेशालय द्वारा 1,096,17,25,961.15 रुपये का ईपीसी कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिसमें इरकॉन का हिस्सा (26 प्रतिशत) यानी कि 285,00,48,749.90 रुपये है।

3 साल में पूरा किया जाना है कॉन्ट्रैक्ट


यह कॉन्ट्रैक्ट मेघालय के न्यू शिलांग शहर में इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (engineering, procurement and construction (EPC) आधार पर परिसर के बुनियादी ढांचे सहित नए सचिवालय परिसर के निर्माण के लिए है। इसका निर्माण 36 महीनों में पूरा किया जाना है।

कंपनी के नतीजों की बात करें तो इसका शुद्ध मुनाफा 65 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 86 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 244.70 करोड़ रुपये रहा था। इसका रेवन्यू भी पिछले वर्ष की इसी अवधि के 2,929.54 करोड़ रुपये की तुलना में 10 प्रतिशत घटकर 2,612.86 करोड़ रुपये रहा था।

शेयर ने 15 जुलाई, 2024 और 03 मार्च, 2025 को क्रमशः 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर 351.65 रुपये और 52-हफ्ते के निम्नतम स्तर 134.30 रुपये को छुआ था।

अभी भी स्टॉक अपने हाई से 60 % नीचे

फिलहाल, शेयर अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर से 60.69 प्रतिशत नीचे और अपने 52-हफ्ते के न्यूनतम स्तर से 2.94 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13,002.63 करोड़ रुपये है। पिछले 9 महीनों में शेयर के भाव में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आई है।

केवल एक ब्रोकरेज ने दी होल्ड की सलाह

बता दें कि इरकॉन इंटरनेशनल उन रेलवे पीएसयू में से एक है, जिसमें शिखर से भारी गिरावट देखी गई है। गुरुवार के बंद होने तक, इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर 2024 के अपने शिखर ₹351 से 60% नीचे कारोबार कर रहे थे।

इरकॉन इंटरनेशनल को तीन विश्लेषकों द्वारा कवर किया गया है और उनमें से किसी ने भी स्टॉक पर "खरीद" की सिफारिश नहीं की है। केवल एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने ₹153 के मूल्य लक्ष्य के साथ स्टॉक पर "होल्ड" रेटिंग दी है। जबकि आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स और इक्विरस सिक्योरिटीज ने रेलवे पीएसयू पर क्रमशः ₹143 और ₹144 के मूल्य लक्ष्य के साथ "बेचने" की सिफारिश की है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।