Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार मामूली तेजी में कारोबार करता दिखा। एफएंडओ की बात करें तो आईआरएफसी, वेदांता, कमिंस, आईईएक्स, सिनजीन, जेके सीमेंट, डालमिया भारत, मैरिको और हैवेल्स के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि अदाणी ग्रीन, एवन्यू सुपरमार्ट्स, केईआई इंडस्ट्रीज, नायका, जोमैटो, मैक्स फाइनेंशियल, सीजी पावर, एनसीसी और पीएनबी के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 53600, 53700 और 54000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 53500, 53300 और 53000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Bajaj Finance Future : खरीदें - 7061 रुपये, टारगेट - 7150 रुपये, स्टॉपलॉस - 6985 रुपये
IRFC Future : खरीदें - 165 रुपये, टारगेट - 175 रुपये, स्टॉपलॉस - 161 रुपये
Cummins Future : खरीदें - 3655 रुपये, टारगेट - 3715 रुपये, स्टॉपलॉस - 3610 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने IRCTC पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि IRCTC की दिसंबर की एक्सपायरी वाली 850 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 19.50 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 28 से 34 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 12 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)