IRCTC Q3 Result: मुनाफा 22% बढ़कर 255 करोड़ रुपए रहा, डिविडेंड का किया ऐलान

साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 16.7 फीसदी की बढ़त के साथ 325.8 करोड़ रुपए पर आ गया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 279.2 करोड़ रुपए रहा था।इस बीच कंपनी का EBITDA मार्जिन पर नजर डालें तो कंपनी की एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 51.7 फीसदी से घटकर 35.5 फीसदी पर रहा है

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 4:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तीसरी तिमाही में कंपनी के इंटरनेट टिकटिंग से होने वाली आय में सालाना आधार पर 3.8 फीसदी की गिरावट आई है और यह 301 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IRCTC Q3 Result - Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 22.3 फीसदी की गिरावट के साथ 255.5 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 208.8 करोड़ रुपए पर रही था।

    आय में बढ़त

    दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में IRCTC की स्टैंडअलोन आय सालाना आधार पर 69.9 फीसदी की बढ़त के साथ 918.1 करोड़ रुपए पर रही है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 540.2 करोड़ रुपए पर रही थी।


    दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में IRCTC के कैटरीन बिजनेस से होने वाली आय में सालाना आधार पर 276 फीसदी का शानदार बढ़त के साथ 394 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि रेल नीर से होने वाली आय में 58 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह 79 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं टूरिज्म सेगमेंट से होने वाली आय में 79 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 122 करोड़ रुपये पर रही है।

    साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 16.7 फीसदी की बढ़त के साथ 325.8 करोड़ रुपए पर आ गया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 279.2 करोड़ रुपए रहा था।इस बीच कंपनी का EBITDA मार्जिन पर नजर डालें तो कंपनी की एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 51.7 फीसदी से घटकर 35.5 फीसदी पर रहा है।

    डिविडेंड का किया ऐलान

    तीसरी तिमाही के साथ ही कंपनी के बोर्ड ने 3.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इस बीच तीसरी तिमाही में कंपनी के इंटरनेट टिकटिंग से होने वाली आय में सालाना आधार पर 3.8 फीसदी की गिरावट आई है और यह 301 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

    Stock Tips: इन सेक्टर्स के स्टॉक्स में कमाई का शानदार मौका, मार्केट एक्सपर्ट मोबियस यहां लगा रहे हैं दांव

    स्टॉक का प्रदर्शन

    नतीजों के ऐलान के बाद इस शेयर में तेजी रही। एनएसई पर आज यह शेयर 10.15 रुपये यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 651.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक का डे हाई 656.70 रुपये का था जबकि डे लो 637.00 पर था। शेयर आज 643.00 रुपये पर खुला था।

    शेयर की अब तक की चाल

    शेयर की अब तक की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में IRCTC का शेयर 3.37 फीसदी चढ़ा है जबकि 1 महीने में इसमें 1.85 फीसदी की तेजी आई। वहीं 3 महीने में यह शेयर 14.42 फीसदी टूटा है। बीते 3 सालों में स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को 115.21 फीसदी का रिटर्न दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।