IRCTC का शेयर भाव 4,000 रुपए से नीचे आया, जानिए निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?

कंपनी के स्टॉक्स में मौजूदा गिरावट का इस्तेमाल खरीदारी के मौके के तौर पर किया जा सकता है

अपडेटेड Oct 25, 2021 पर 5:08 PM

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के शेयर्स में सोमवार को बड़ी गिरावट आई और BSE पर इंट्राडे कारोबार के दौरान इसका प्राइस 4,000 रुपये से नीचे चला गया। इसने 3,960 रुपये के साथ दिन का लो छुआ। हालांकि, इसके बाद से इसमें कुछ रिकवरी हुई।

इस सरकारी कंपनी का अपने बिजनेस में दबदबा होने के कारण इसके शेयर्स इनवेस्टर्स पसंद करते हैं। IRCTC की वित्तीय स्थिति भी अच्छी है और इस पर कोई कर्ज नहीं है।

भारती एयरटेल ने AGR, स्पेक्ट्रम पर चुना 4 वर्ष के मोराटोरियम का ऑप्शन

कंपनी का दो वर्ष पहले पब्लिक ऑफर आया है और इसके बाद से इसके शेयर्स ने बहुत अच्छा रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले कुछ सेशन में इनमें गिरावट आई है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी के शेयर का गिरना जारी है और ह 4,500 रुपये के 20-DMA से नीचे चला गया है। हालांकि, इसके लिए 3,700-4,000 रुपये के बीच काफी डिमांड  है।

कंपनी के शेयर्स के लिए रेजिस्टेंस 4,500 रुपये पर है। इस शेयर के लिए लंबी अवधि का नजरिया अभी भी सकारात्मक है और इनवेस्टर्स गिरावट का इस्तेमाल खरीदारी के लिए कर सकते हैं।


पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशन में IRCTC के शेयर्स 34 प्रतिशत से अधिक गिरे हैं। हाल ही में इस शेयर ने 6,393 रुपये का अभी तक का हाई लेवल बनाया था।

इस वर्ष अभी तक इस शेयर ने 185 प्रतिशत से अधिक और पिछले छह महीनों में लगभग 139 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

एक्सपर्ट्स ने इनवेस्टर्स को इसे मौजूदा प्राइस पर खरीदने और 3,800 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है। इसके लिए शॉर्ट टर्म का टारगेट 4,500 रुपये का है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।