IRCTC Share price: IRCTC के शेयर में लगातार दबाव देखने को मिल रहा है। 1 साल में यह शेयर करीब 15 फीसदी की गिरावट दिखा चुका है। वहीं जनवरी 2025 की शुरुआत से अब तक ये शेयर 2.10 फीसदी लुढ़का है। आज यानी 06 जनवरी के कारोबार में भी स्टॉक 25.95 रुपये यानी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुआ । शेयर पर बना दबाव क्या बजट तक तेजी दिखा सकता है? इस पर बात करते हुए प्रकाशगाबा डॉटकॉम के प्रकाश गाबा ने कहा कि जिन निवेशकों को इस शेयर में लॉस हो रहा है उन्हें लॉस बुक करने की सलाह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को होल्ड करना चाहिए।
