BTST/STBT Calls: बाजार में कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन तेजी रही। आज के बाजार में फार्मा को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी दिखी। मिडकैप 508 प्वाइंट चढ़कर 57,509 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 598 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी ने 181 प्वाइंट की बढ़त ली। वहीं निफ्टी बैंक में भी 587 प्वाइंट की तेजी रही। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में तेजी नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
