सरकारी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए 1 जून का दिन बेहद खराब रहा। दिन में शेयर की कीमत पिछली क्लोजिंग से 6.4 प्रतिशत तक टूटकर BSE पर 125.55 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर 126.25 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी के तिमाही नतीजे जारी होने के बाद शेयर में बिकवाली हुई है। इरेडा का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 1.78 प्रतिशत घटकर 492.62 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 501.55 करोड़ रुपये था।
