IREDA Share: ऑल टाइम हाई पर लौट सकता है स्टॉक, लेकिन इस लेवल को पार करना जरूरी

चार दिनों की गिरावट के दौरान IREDA का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 33 के स्तर पर गिर गया, जो "ओवरसोल्ड" जोन के करीब है। 30 से नीचे के RSI रीडिंग का मतलब है कि स्टॉक "ओवरसोल्ड" है। अब सवाल यह है कि क्या IREDA का शेयर फिर से अपने ऑल टाइम हाई पर लौटेगा

अपडेटेड Oct 08, 2024 पर 2:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी आनी IREDA के शेयरों में आज 8 अक्टूबर को 6.5 फीसदी तक की मजबूत रैली देखी गई।

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी आनी IREDA के शेयरों में आज 8 अक्टूबर को 6.5 फीसदी तक की मजबूत रैली देखी गई। आज की तेजी के साथ स्टॉक ने पिछले 4 दिनों की लगातार गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। इन चार दिनों में शेयर में 10% की गिरावट आई थी। इस मामूली रिकवरी के बावजूद IREDA के शेयर अभी भी अपने 100-डे मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहे हैं। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 59,937 करोड़ रुपये हो गया। यह स्टॉक अभी भी अपने 310 रुपये के ऑल टाइम हाई से करीब 28 फीसदी नीचे है।

चार दिनों की गिरावट के दौरान IREDA का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 33 के स्तर पर गिर गया, जो "ओवरसोल्ड" जोन के करीब है। 30 से नीचे के RSI रीडिंग का मतलब है कि स्टॉक "ओवरसोल्ड" है। अब सवाल यह है कि क्या IREDA का शेयर फिर से अपने ऑल टाइम हाई पर लौटेगा?

IREDA में उछाल के लिए इस लेवल के ऊपर क्लोजिंग जरूरी


इनक्रेड इक्विटीज के गौरव बिस्सा ने कहा, "इस साल मजबूत वॉल्यूम के कारण IREDA का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। हालांकि, हाल के दिनों में इसमें टॉप से 30% से अधिक की गिरावट आई है। कीमत पहली बार अपने 89-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रही है, साथ ही इसमें वेज ब्रेकडाउन भी है। यह लोअर हाई और लोअर लो के फॉर्मेशन में भी ट्रेड कर रहा है जो एक डाउनट्रेंड का संकेत है। हालांकि, यह गिरावट प्रमुख वॉल्यूम की अनुपस्थिति में देखी गई है, जो यह संकेत देती है कि ₹235 के स्तर से ऊपर बंद होने से लाइफ टाइम हाई की ओर उछाल फिर से शुरू हो सकता है।"

कितना है टारगेट और स्टॉप लॉस प्राइस?

आनंद राठी के जिगर पटेल ने कहा, "₹310 के हाई पर पहुंचने के बाद से IREDA में लगभग 100 प्वाइंट्स का तेज करेक्शन देखने को मिला, जिसके चलते इसके शेयर प्राइस में 33% की गिरावट आई है। वर्तमान स्टेज में प्राइस एक्शन पिछले ब्रेकआउट जोन के पास स्टेबल हो गया है। टेक्निकल की बात करें तो डेली रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) ने 33 के स्तर के आसपास एक तेज, V-शेप की रिकवरी बनाई है, जो मोमेंटम में संभावित उलटफेर और एक फेवरेबल एंट्री प्वाइंट का संकेत देता है।"

इन फैक्टर्स को देखते हुए पटेल ने ₹218 - ₹223 की प्राइस रेंज के भीतर एक लॉन्ग पोजिशन की सलाह दी है, जिसका टारगेट ₹250 है। इसके साथ ही उन्होंने ₹205 के करीब स्टॉप-लॉस रखने के लिए भी कहा है।

पहली छमाही में कैसा रहा IREDA का प्रदर्शन?

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में IREDA द्वारा मंजूर लोन पिछले वर्ष की तुलना में 303 फीसदी बढ़कर ₹17,860 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान इसने ₹4437 करोड़ का लोन मंजूर किया था। डिसबर्समेंट की बात करें तो IREDA ने 30 सितंबर को समाप्त छमाही में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 56 फीसदी अधिक लोन वितरित किए। कंपनी ने पिछले वर्ष ₹6,273 करोड़ की तुलना में ₹9,787 करोड़ के लोन वितरित किए हैं। बता दें कि IREDA के शेयर पिछले साल ₹32 के IPO प्राइस पर लिस्ट हुए थे।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।