IREDA Shares: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयर आज ढहते मार्केट में भी रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़े। वैसे पिछले कुछ दिनों से इसमें तेजी का रुझान बना हुआ है। सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स में रिकवरी के माहौल में इरेडा के शेयर लगातार पांच कारोबारी दिनों में 15 फीसदी उछल चुके हैं। इसमें से 8 फीसदी से अधिक तेजी तो आज ही आ गई। आज BSE पर यह 5.68 फीसदी की बढ़त के साथ 208.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8.09 फीसदी चढ़कर 213.10 रुपये के भाव पर पहुंच गया था। हालांकि अभी भी रिकॉर्ड हाई से यह ककीब 34 फीसदी डाउनसाइड है। 15 जुलाई 2024 को यह 310.00 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर था। पिछले साल 29 नवंबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 49.99 रुपये पर था। इसका 32 रुपये का शेयर 29 नवंबर 2023 को लिस्ट हुआ था।
