Get App

IREDA ने जेनसोल इंजीनियरिंग के खिलाफ EoW में शिकायत की, 1 साल में 90% फिसला स्टॉक

IREDA ने जेनसोल के लोन अकाउंट को 'स्ट्रेस वाले लोन' की लिस्ट में डाल दिया है। हालांकि, अभी उसने इसे NPA की कैटेगरी में नहीं डाला है। स्टॉक एक्सचेंजों की दी गई जानकारी में इरेडा ने कहा है कि उसकी जांच और रिस्क कमेटी इस मामले की करीबी जांच कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2025 पर 1:07 PM
IREDA ने जेनसोल इंजीनियरिंग के खिलाफ EoW में शिकायत की, 1 साल में 90% फिसला स्टॉक
एक महीने में यह स्टॉक करीब 56 फीसदी क्रैश कर चुका है।

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (आईआरईडीए) ने जेनसोल इंजीनियरिंग के खिलाफ इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग (ईओडब्ल्यू) में शिकायत की है। इरेडा ने जेनसोल पर डॉक्युमेंट में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। उसने साफ किया है कि जेनसोल ने जिस लेटर का इस्तेमाल किया, उसे उसने इश्यू नहीं किया था। इरेडा ने जेनसोल इंजीनियरिंग को दिए गए लोन, कंपनी के प्रमोटर्स और उनसे जुड़ी कंपनियों की आंतरिक समीक्षा भी शुरू की है।

लोन अकाउंट अभी NPA में नहीं डाला

IREDA ने जेनसोल के लोन अकाउंट को 'स्ट्रेस वाले लोन' की लिस्ट में डाल दिया है। हालांकि, अभी उसने इसे NPA की कैटेगरी में नहीं डाला है। स्टॉक एक्सचेंजों की दी गई जानकारी में इरेडा ने कहा है कि उसकी जांच और रिस्क कमेटी इस मामले की करीबी जांच कर रही है। इस जांच के नतीजों के आधार पर जेनसोल से रिकवरी के बारे में फैसला लिया जाएगा। इस सरकारी एनबीएफसी ने यह भी कहा है कि जेनसोल के प्रमोटर्स ने लोन देने वाली संस्थाओं के एप्रूवल के बगैर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाई। यह कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन है। इसके बाद कंपनी ने EoW में शिकायत की है और कानूनी रास्ता अपना रही है।

PFC  ने भी जेनसोल के खिलाफ शिकायत की है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें