ईशान इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों में आज 20 अगस्त को 3.51 फीसदी की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक NSE पर 2.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी को अपना अब तक का सबसे बड़ा 60 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 63.79 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 6.10 रुपये और 52-वीक लो 0.89 रुपये है।
