Get App

Israel-Iran War: IndiGo, SpiceJet के शेयर 9% तक गिरे; टूरिज्म स्टॉक्स ने झेली 14% तक की मार

Israel-Iran War: ईरान और इजराइल-US के बीच छिड़ी जंग के कारण पश्चिम एशिया में कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इससे उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बुकिंग रद्द होने और यात्रा कार्यक्रम में बदलाव के अनुरोधों में भारी बढ़ोतरी हुई है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 4:32 PM
Israel-Iran War: IndiGo, SpiceJet के शेयर 9% तक गिरे; टूरिज्म स्टॉक्स ने झेली 14% तक की मार
ईरान की जवाबी कार्रवाई से दुबई, अबू धाबी और दोहा के इलाके प्रभावित हुए हैं, जो एविएशन सेक्टर के लिए जरूरी ट्रांजिट हब हैं।

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोमवार, 2 मार्च को भारतीय विमानन कंपनियों और यात्रा कारोबार से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई। एयरलाइन इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शेयर BSE पर 7.50 प्रतिशत तक टूटकर 4460.90 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 6 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ। स्पाइसजेट के शेयर में 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह BSE पर 14.60 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर लगभग 6 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ।

ईरान और इजराइल-US के बीच छिड़ी जंग के कारण पश्चिम एशिया में कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इससे उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई यात्री फंसे हुए हैं। ईरान की जवाबी कार्रवाई से दुबई, अबू धाबी और दोहा के इलाके प्रभावित हुए हैं, जो एविएशन सेक्टर के लिए जरूरी ट्रांजिट हब हैं। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है। दुबई भारतीय यात्रियों के लिए भी एक जरूरी टूरिस्ट हब है।

28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों पर भी हमले किए हैं। संयुक्त अरब अमीरात की ओर से कहा गया है कि उसे निशाना बनाकर किए गए ईरानी सैन्य हमलों में मामूली रूप से घायल हुए 58 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। हमलों में 3 लोग मारे गए हैं। ईरान ने कई खाड़ी देशों में इजराइली और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमलों को अंजाम दिया है। US और इजराइल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई।

टूरिज्म कंपनियों के शेयर कितना टूटे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें