Get App

HD Fire Protect IPO: ₹712 करोड़ का इश्यू 13 अक्टूबर से, प्राइस बैंड ₹258-₹271 प्रति शेयर; ग्रे मार्केट में दौड़ने लगा शेयर

HD Fire Protect IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा QIBs के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा NIIs के लिए रिजर्व है। कंपनी आग से सुरक्षा करने वाले इक्विपमेंट और सिस्टम बनाती और सप्लाई करती है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 08, 2026 पर 1:30 PM
HD Fire Protect IPO: ₹712 करोड़ का इश्यू 13 अक्टूबर से, प्राइस बैंड ₹258-₹271 प्रति शेयर; ग्रे मार्केट में दौड़ने लगा शेयर
HD Fire Protect के शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 21 अक्टूबर को हो सकती है।

मेनबोर्ड सेगमेंट में HD फायर प्रोटेक्ट अपना ₹712.31 करोड़ का पब्लिक इश्यू लाने वाली है। यह 13 अक्टूबर को खुलेगा और 15 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹258-₹271 प्रति शेयर और लॉट साइज 55 शेयर है। कंपनी के IPO में 2.63 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। नए शेयर जारी नहीं होंगे। OFS में कंपनी के 2 प्रमोटर- हरीश नरशी धरमशी और कुसुम हरीश धरमशी शेयरों को बिक्री के​ लिए रखेंगे।

HD फायर प्रोटेक्ट आग से सुरक्षा करने वाले इक्विपमेंट और सिस्टम बनाती और सप्लाई करती है। यह आग बुझाने के पानी, फोम और गैस-बेस्ड सॉल्यूशंस की पेशकश करती है। कंपनी 8 प्रोडक्ट कैटेगरीज में कई तरह के प्रोडक्ट बनाती है, जैसे कि स्प्रिंकलर, अलार्म वॉल्व व एक्सेसरीज, डेल्यूज वॉल्व और सिस्टम, फोम इक्विपमेंट व सप्रेशन सिस्टम, मॉनिटर व नोजल, वॉटर स्प्रे नोजल, कस्टम-इंजीनियर्ड सिस्टम, गैस सप्रेशन सिस्टम आदि।

कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल, रेजिडेंशियल और कमर्शियल कामों में होता है, जैसे कि ऑयल व गैस, रिफाइनिंग व पेट्रोकेमिकल्स, पावर एंड एनर्जी, हेवी इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस, फार्मास्यूटिकल्स, डेटा सेंटर, हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर। HD Fire Protect के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट भी होते हैं।

कब होगी लिस्टिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें