Get App

Upcoming IPO: जल्द खुलेगा ₹1,680 करोड़ का धमाकेदार IPO! हेल्थकेयर सेक्टर की इस कंपनी ने शुरू की बड़ी तैयारी

Upcoming IPO: चेन्नई की प्रमुख डायग्नोस्टिक्स चेन न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स करीब ₹1,680 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने ICICI सिक्योरिटीज और कोटक महिंद्रा कैपिटल समेत चार बड़े बैंकों को नियुक्त किया है। 250 से अधिक लैब्स और वैश्विक मौजूदगी वाली इस कंपनी के इश्यू में नए और मौजूदा शेयर शामिल होंगे। जानें IPO का पूरा प्लान और मार्केट का रुख

Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 10:18 AM
Upcoming IPO: जल्द खुलेगा ₹1,680 करोड़ का धमाकेदार IPO! हेल्थकेयर सेक्टर की इस कंपनी ने शुरू की बड़ी तैयारी
कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए इन्वेस्टमेंट बैंकों का चयन कर लिया है

Neuberg Diagnostics IPO: भारतीय प्राइमरी मार्केट में जल्द ही हेल्थकेयर सेक्टर की एक और बड़ी कंपनी दस्तक दे सकती है। GSK वेलु द्वारा स्थापित चेन्नई की स्पेशियलिटी डायग्नोस्टिक्स चेन न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने करीब ₹1,680 करोड़ के आईपीओ के लिए इन्वेस्टमेंट बैंकों का चयन कर लिया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, यह कदम भारतीय आईपीओ बाजार को और मजबूत करेगा।

किन चार बैंकों को मिली IPO की जिम्मेदारी?

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने इस प्रस्तावित इश्यू को मैनेज करने के लिए चार प्रमुख इन्वेस्टमेंट बैंकों को नियुक्त किया है:

  • ICICI Securities Ltd.
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें