Get App

Juniper Green Share Price: NTPC से तगड़ी डील पर शेयरों का जश्न, जोश में भागे 4% ऊपर

Juniper Green Share Price: जुनिपर ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी ने एनटीपीसी (NTPC) से एक ऐसी डील की है, जिससे सालाना ₹115 करोड़ का रेवेन्यू जेनेरेट होने की उम्मीद है। इसका आज शेयरों ने भी जश्न मनाया। जानिए इस डील के बारे में और जुनिपर ग्रीन के शेयरों की चाल अब तक कैसी रही

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 9:35 AM
Juniper Green Share Price: NTPC से तगड़ी डील पर शेयरों का जश्न, जोश में भागे 4% ऊपर
सितंबर 2026 तिमाही में जुनिपर ग्रीन एनर्जी (Juniper Green Energy) का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 18.6% बढ़कर ₹345 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन नेट प्रॉफिट ₹33 करोड़ से 7.6% गिरकर ₹30.5 करोड़ पर आ गया।

Juniper Green Share Price: एनटीपीसी (NTPC) के साथ एक पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) पर रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली जुनिपर ग्रीन एनर्जी के शेयर झूम उठे। यह एग्रीमेंट इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जुनिपर ग्रीन जेम प्राइवेट लिमिटेड ने 150 मेगावाट की विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट को लेकर किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी 25 नवंबर की शाम एक्सचेंज फाइलिंग में दी और आज मार्केट खुलने पर इसके शेयर 4% से अधिक उछल पड़े। फिलहाल बीएसई पर यह 0.53% की बढ़त के साथ ₹244.85 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.64% उछलकर ₹254.85 तक पहुंच गया था।

जुनिपर ग्रीन जेन ने एनटीपीसी के साथ जो एग्रीमेंट किया है, उससे सालाना करीब ₹115 करोड़ का रेवेन्यू जेनेरेट होने की उम्मीद है। यह एग्रीमेंट 30 जून 2028 के SCSD (शेड्यूल्ड कमेंसमेंट ऑफ सप्लाई डेट) से 25 वर्षों के लिए है।

कैसी है Juniper Green Energy की सेहत?

चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 में जुनिपर ग्रीन एनर्जी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 18.6% बढ़कर ₹345 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन नेट प्रॉफिट ₹33 करोड़ से 7.6% गिरकर ₹30.5 करोड़ पर आ गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो इस दौरान कंपनी का ईबीआईटीडीए 19.9% बढ़कर ₹313 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 89.6% से 90.7% पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें