Crystal Crop Protection IPO Listing: क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 17 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹272 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹280.00 और NSE पर ₹278.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 2% से अधिक लिस्टिंग गेन (Crystal Crop Protection Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹276.30 (Crystal Crop Protection Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 1.58% मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर ₹25 के डिस्काउंट पर मिला है।
