Get App

Israel Stock Markets: सीजफायर के बाद इजराइल के शेयर बाजारों में तूफानी तेजी, TA-35 इंडेक्स 2% उछला, नए रिकॉर्ड हाई के करीब

ईरान के साथ सीजफायर की खबरों के बाद इजराइल के शेयर बाजारों में आज 24 जून को तूफानी तेजी देखने को मिली। तेल अवील स्टॉक एक्सचेंज का सबसे प्रमुख इंडेक्स, TA-35 आज कारोबार के दौरान 1.9 फीसदी की उछाल के साथ अपने 52-हफ्तों के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है और यह समझौता अगले 24 घंटे में लागू हो जाएगा

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 24, 2025 पर 3:26 PM
Israel Stock Markets: सीजफायर के बाद इजराइल के शेयर बाजारों में तूफानी तेजी, TA-35 इंडेक्स 2% उछला, नए रिकॉर्ड हाई के करीब
Israel Stock Market: पिछले एक सप्ताह में इजराइली शेयर मार्केट कुल मिलाकर 3.2% तक चढ़ चुका है

Israel Stock Market: ईरान के साथ सीजफायर की खबरों के बाद इजराइल के शेयर बाजारों में आज 24 जून को तूफानी तेजी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है और यह समझौता अगरे 24 घंटे में लागू हो जाएगा। ट्रंप के इस बयान के बाद, तेल अवीव स्टॉक एक्सचेंज का सबसे प्रमुख इंडेक्स, TA-35 आज कारोबार के दौरान 1.9 फीसदी की उछाल के साथ अपने 52-हफ्तों के रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच गया। वहीं ब्रॉडर इंडेक्स, TA-125 में भी 1.6 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स में भी शानदार बढ़त देखी गई। TA-कंस्ट्रक्शन इंडेक्स 1.8 फीसदी चढ़ा, TA-रियल एस्टेटइंडेक्स 2 फीसदी मजबूत हुआ और TA-बैंक्स इंडेक्स में सबसे ज्यादा 3.7 फीसदी की छलांग देखी गई।

पिछले एक सप्ताह में इजराइली शेयर मार्केट कुल मिलाकर 3.2 फीसदी तक चढ़ चुका है। ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर अमेरिका और इजराइल की ओर से संयुक्त कार्रवाई के बाद से ही तेल अवील स्टॉक एक्सचेंज पर तेजी का माहौल है।

व्हाइट हाउस अधिकारी ने किया ट्रंप के मध्यस्थता का खुलासा

व्हाइट हाउस के सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ईरान के अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष और बैकचैनल बातचीत के जरिए यह सीजफायर कराया है। ट्रंप की टीम में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि संघर्ष विराम की घोषणा तब हुई जब दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ नए हमलों की धमकी दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें