IT और फार्मा में आगे दिखेगी तेजी, बैंकिग का टाइम अभी नहीं आया-मैराथन ट्रेंड के अतुल सूरी

अतुल ने आगे कहा कि IT और फार्मा पर उनका पॉजिटिव नजरिया है। अगले कुछ महीने गिरावट में खरीदारी के मौके रहेंगे। बैंकिग का टाइम अभी नहीं आया है। अतुल का मानना है कि IT में लार्जकैप थीम ज्यादा बेहतर है

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 12:57 PM
Story continues below Advertisement
अतुल को कैपिटल गुड्स सेक्टर पसंद है। उनका कहना है कि तीन महीने में इस सेक्टर में करेक्शन दिखा है। अब इस सेक्टर में तेजी आ सकती है

बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए मैराथन ट्रेंड - पीएमएस (Marathon Trends- PMS) के CEO अतुल सूरी ने कहा कि डेढ़ साल की तेजी के बाद बाजार में करेक्शन देखने को मिल रहा है। बाजार में टाइम और प्राइस दोनों करेक्शन चल रहे हैं। अतुल सूरी बाजार में 3 दशक से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। अतुल जी ना सिर्फ लॉन्ग टर्म ट्रेंड पकड़ने के लिए जाने जाते हैं बल्कि टेक्निकल और फंडामेंटल्स के बीच तालमेल बैठाना भी इन्हें खूब आता है। अतुल Birla Sun Life Sec के साथ काम कर चुके हैं। इन्होंने 2003 में मैराथन कैपिटल की स्थापना की। फिलहाल ये मेगा ट्रेंड्स PMS मैनेज करते हैं।

अतुल सूरी ने बाजार पर बात करते हुए आगे कहा कि बाजार की एक महीने में तीन बड़े इवेंट्स पर नजर रहेगी। ये हैं ट्रंप की ताजपोशी, बजट और तिमाही नतीजे। इस साल पहली तिमाही में बाजार में उतार चढ़ाव रह सकता है। दूसरी तिमाही में बाजार की चाल सुधर सकती है। अगर करेंसी रेंज में रहे तो बेहतर होता है। डॉलर इंडेक्स 2 साल तक एक रेंज में रहा है। हमारे बाजारों पर डॉलर इंडेक्स के 107 के पार निकलने का असर पड़ा है। डॉलर की मजबूती इमर्जिंग मार्केट के लिए ठीक नहीं है।

SRF और NAVIN FLOURINE में जोरदार तेजी, रेफ्रिजेरेंट गैस कीमतों में बढ़ोतरी ने दिया बूस्टर डोज


अतुल ने आगे कहा कि IT और फार्मा पर उनका पॉजिटिव नजरिया है। अगले कुछ महीने गिरावट में खरीदारी के मौके रहेंगे। बैंकिग का टाइम अभी नहीं आया है। अतुल का मानना है कि IT में लार्जकैप थीम ज्यादा बेहतर है। इससे इंडेक्स को सपोर्ट मिलेगा। इस समय बैंकिंग शेयरों में लीडरशिप नहीं दिख रही है। होटल में काफी वेल्थ क्रिएशन हुआ है। होटल और डिजिटल जैसे थीमैटिक स्पेस में दम नजर आ रहा है।

अतुल को कैपिटल गुड्स सेक्टर पसंद है। उनका कहना है कि तीन महीने में इस सेक्टर में करेक्शन दिखा है। अब इस सेक्टर में तेजी आ सकती है। अतुल कैपिटल गुड्स और इंजीनियरिंग स्पेस पर बुलिश हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।