Get App

FY25 Q4 के रिजल्ट कब जारी करेंगी TCS, Infosys, Wipro, HCL Tech? जानिए शेड्यूल और डिविडेंड की डिटेल

FY25 की चौथी तिमाही के रिजल्ट्स अप्रैल में TCS, Infosys, Wipro और HCL Tech घोषित करेंगी। सभी कंपनियां बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी करेंगी। कुछ कंपनियां डिविडेंड की भी घोषणा कर सकती हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2025 पर 2:29 PM
FY25 Q4 के रिजल्ट कब जारी करेंगी TCS, Infosys, Wipro, HCL Tech? जानिए शेड्यूल और डिविडेंड की डिटेल
TCS यानी Tata Consultancy Services की बोर्ड मीटिंग 10 अप्रैल 2025 को होगी।

वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत के साथ ही बड़ी आईटी कंपनियां जनवरी-मार्च 2025 (Q4) की तिमाही के नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें सबसे पहले टाटा ग्रुप की TCS रिजल्ट्स का ऐलान करेगी। साथ ही, Infosys, Wipro और HCL Tech ने भी अपनी बोर्ड मीटिंग्स और संभावित डिविडेंड को लेकर जानकारी साझा की है। आइए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं।

Tata Consultancy Services (TCS)

TCS यानी Tata Consultancy Services ने बताया है कि उसकी बोर्ड मीटिंग 10 अप्रैल 2025 को होगी। इसमें कंपनी और उसकी सब्सिडियरीज के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड रिजल्ट्स पर चर्चा की जाएगी। आमतौर पर TCS अपने नतीजे बाजार बंद होने के बाद यानी शाम 3:30 बजे के बाद घोषित करती है। TCS का बोर्ड फाइनल डिविडेंड की सिफारिश भी कर सकता है।

Infosys

सब समाचार

+ और भी पढ़ें