Credit Cards

IT sector: मैक्रो चुनौतियों के बीच IT शेयरों में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति से बचें, अभी नहीं बना बॉटम - मॉर्गन स्टैनली

IT stocks: TCS पर मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि डिविडेंड के चलते गिरावट से सपोर्ट मिला है। उसको इंफोसिस से ज्यादा TCS पसंद है। दूसरे IT शेयरों पर मॉर्गन स्टैनली की राय है कि HCL टेक से ज्यादा बेहतर टेक महिंद्रा नजर आ रहा है। इसी तरह उसको Tata Elxsi से ज्यादा कोफोर्ज पसंद है

अपडेटेड Apr 02, 2025 पर 1:33 PM
Story continues below Advertisement
गोल्डमैन सैच्स को आईटी सेक्टर में कोफोर्ज, इन्फोसिस, केपीआईटी टेक और टेक महिंद्रा पसंद हैं। वहीं, टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक, टाटा टेक और टाटा एलेक्सी से उसकी दूर रहने की सलाह है

IT stocks: हाल के दिनों की पिटाई के बाद IT शेयरों में आज रिकवरी दिख रही है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 36,151.70 के आसपास दिख रहा है। टेक महिंद्रा में 1.50 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, वहीं इंफोसिस 1.39 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। OFSS में 1.16 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। MPHASIS में 1.15 की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। आज की इस रिकवरी के बावजूद भारतीय IT पर मॉर्गन स्टैनली सतर्क नजरिया लेकर चल रहा है। अपनी रिपोर्ट में उसने कहा है कि मैक्रो चुनौतियों के बीच IT शेयरों की गिरावट को खरीदने से बचना चाहिए। हालांकि कुछ शेयरों पर उसका नजरिया पॉजिटिव है।

भारतीय IT शेयरों पर मॉर्गन स्टैनली

मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि मैक्रो चुनौतियों के बीच IT शेयरों की गिरावट को खरीदने से बचना चाहिए। चौथी तिमाही में लार्जकैप IT से -0.9 फीसदी से +0.4 फीसदी CC रेवेन्यू ग्रोथ संभव नजर आई रही है। CIO सर्वे से IT सर्विसेज में सुस्ती के संकेत मिले हैं। 2025 के लिए IT सर्विसेज का ग्रोथ अनुमान 3 फीसदी से घटकर 2.2 फीसदी पर आ गया है। मैक्रो चुनौतियों के बीच आईटी पर सतर्क नजरिया बरकरार है। आईटी सेक्टर में EPS डाउनग्रेड का खतरा भी बरकरार है। भारतीय IT शेयरों में अभी बॉटम बनने के संकेत नहीं है। इनमें अभी और गिरावट आ सकती है।


TCS पर मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि डिविडेंड के चलते गिरावट से सपोर्ट मिला है। उसको इंफोसिस से ज्यादा TCS पसंद है। दूसरे IT शेयरों पर मॉर्गन स्टैनली की राय है कि HCL टेक से ज्यादा बेहतर टेक महिंद्रा नजर आ रहा है। इसी तरह उसको Tata Elxsi से ज्यादा कोफोर्ज पसंद है।

Market view : निवेश के नजरिए से बड़े बैंक और बड़े NBFCs पसंद, लार्जकैप IT में अंडरवेट -मिहिर वोरा

भारतीय IT पर GOLDMAN SACHS

गोल्डमैन सैच्स का कहना है कि मैक्रो चुनौतियों का असर आईटी सेक्टर के चौथी तिमाही के नतीजों पर पड़ना संभव है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में बड़ी IT कंपनियों की आय घट सकती है। सीजनल कमजोरी और डिमांड में कमजोरी से आय पर निगेटिव असर पड़ सकता है। इस साल निफ्टी IT इंडेक्स में 14 फीसदी की गिरावट मुमकिन है।

गोल्डमैन सैच्स को आईटी सेक्टर में कोफोर्ज, इन्फोसिस, केपीआईटी टेक और टेक महिंद्रा पसंद हैं। वहीं, टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक, टाटा टेक और टाटा एलेक्सी से उसकी दूर रहने की सलाह है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।