IT Sector : आईटी सेक्टर के लिए कैसा रहेगा Q4, जानें किन शेयरों पर है सीएलएसए बुलिश

CLSA ने एचसीएल टेक (HCLTECH) के शेयर पर Hold से रेटिंग बढ़ाकर Outperform की है। ब्रोकरेज का कहना है कि FY26 में कंपनी की आय ग्रोथ दिग्गज कंपनियों से ज्यादा रह सकती है

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 4:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सीएलएसए का कहना है कि सेक्टर में अनिश्चितता अब भाव में है। संभावित earning cuts के ज्यादा शेयरों में अभी कमजोरी नजर आ रही है।

बाजार की नजर अब चौथी तिमाही के नतीजों पर है। नतीजों के मौसम की शुरुआत IT कंपनियों के नतीजों से ही होगी। इस बार ना सिर्फ चौथी तिमाही के नतीजों को बाजार बारीकी से देखेगा बल्कि FY26 को लेकर क्या आउटलुक है, इसपर भी उसकी नजर होगी। ऐसे में आईटी सेक्टर पर ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ( CLSA) ने भी रिपोर्ट जारी की है। तो आइए डालते है एक नजर क्या कहना है कि सीएलएसए का इस सेक्टर को लेकर।

सीएलएसए का कहना है कि सेक्टर में अनिश्चितता अब भाव में है। संभावित earning cuts के ज्यादा शेयरों में अभी कमजोरी नजर आ रही है। Q4 में निफ्टी के 1% के मुकाबले निफ्टी IT 15% नीचे है। बाजार को Q4 से काफी कम उम्मीद है। हालांकि सीएलएसए का मानना है कि डिस्क्रिशनरी डिमांड 1-2 तिमाही तक आगे बढ़ सकती है। FY26 CC आय ग्रोथ 3-4% घटाई है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि रुपये में कमजोरी के चलते FY26 EPS में सिर्फ 1-3% तक सीमित कटौती देखने को मिली। अनिश्चित माहौल में कम कॉस्ट वाली डील्स पर फोकस रहेगा।


इन शेयरों की रेटिंग बढ़ाई

CLSA ने एचसीएल टेक (HCLTECH) के शेयर पर Hold से रेटिंग बढ़ाकर Outperform की है। ब्रोकरेज का कहना है कि FY26 में कंपनी की आय ग्रोथ दिग्गज कंपनियों से ज्यादा रह सकती है।

वहीं CLSA ने TCS, Wipro, Infosys, Tech Mahindra और HCLTech पर आउटपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है। जबकि LTIMINDTREE पर भी सीएलएसए ने Hold से रेटिंग बढ़ाकर Outperform की है। सीएलएसए का मानना है कि कंपनी के वैल्युएशन आकर्षक हो रहे है।

सीएलएसए ने आईटी कंपनियों के लिए FY26 के लिए Infosys का CC आय 2-5 फीसदी पर रह सकता है जबकि EBIT मार्जिन 20-22 फीसदी पर रहने की संभावना है। वहीं HCLTech का CC आय 3-5 फीसदी और EBIT मार्जिन 18-19 फीसदी पर रह सकता है।

Titan का शेयर 2.5% लुढ़का, क्या आगे भी घटेगी चमक, जानें क्या है एंबिट कैपिटल की राय

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।