Titan Share Price: 24 मार्च के कारोबार में टाइटन के शेयर में 2.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। दरअसल ब्रोकरेज फर्म एंबिट कैपिटल ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के लिए कंपनी के ग्रोथ मोमेंटम धीमी पड़ने की आशंका जताई है। यहीं कारण है कि आज शेयर में दबाव देखने को मिल रहा है। 1.57 बजे के आसपास टाइटन का शेयर एनएसई पर 80.75 रुपये यानी 2.55 फीसदी की गिरावट के साथ 3081.95 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। हालांकि कंपनी ने Q4 के शुरुआत में मजबूत ग्रोथ के संकेत दिए थे। कंपनी के मैनेजमेंट ने अपनी कमेंट्री में कहा है कि सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के चलते ग्रोथ पर असर संभव है।
ब्रोकरेज फर्म एंबिट कैपिटल का कहना है कि फरवरी-मार्च में तनिष्क का रेवेन्यू ग्रोथ मोमेंटम कमजोर रह सकता है। Q4FY25 के लिए 22% का ग्रोथ हासिल करना मुश्किल है। जबकि FY26/FY27 में ग्रोथ 2-3% तक घटकर 15-18% संभव है। वहीं FY27 का P/E अनुमान 50X, वैल्युएशन महंगे लग रहे हैं।
ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक छोटी अवधि में मार्जिन में अनिश्चितता बनी रह सकती है जिसके चलते रेवेन्यू पर दबाव संभव है। एंबिट कैपिटल ने डिस्क्रीशनरी में NYKAA, सफायर फूड्स को अपनी पसंदीदा पिक्स में शामिल किया है।
टाइटन की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में इसमें 2.40 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं 1 महीने में इसमें 2.64 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जबकि 3 महीने में शेयर ने 7.87 फीसदी की गिरावट रही। जनवरी 2025 से अब तक इस शेयर में 5.03 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। 1 साल में शेयर 16.65 फीसदी तर लुढ़का है।
स्टॉक का ऑल टाइम हाई 3,886.95 रुपये पर रहा। शेयर आज 3,168.20 रुपये खुला था। स्टॉक का डे हाई 3,175.95 रुपये पर है जबकि डे लो 3,076.70 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 3,867.00 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 2,985.05 पर है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।