Mastek Share Price: आईटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी Mastek के शेयरों में आज आग लगी हुई है। मार्च 2023 तिमाही के शानदार नतीजे और डिविडेंड के ऐलान ने शेयरों की खरीदारी बढ़ा दी है। इंट्रा-डे में यह 14 फीसदी से अधिक उछलकर बीएसई पर 1808.20 रुपये पर पहुंच गया था। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई है लेकिन अभी भी यह 13.57 फीसदी की मजबूती के साथ 1799.75 रुपये पर है। इसका फुल मार्केट कैप 5,506.68 करोड़ रुपये है और यह एसएंडपी बीएसई 500 का हिस्सा है।
