Cyient Shares: इस साल 67% चढ़ा इस IT कंपनी का शेयर, जानें क्या है इस दमदार तेजी का कारण

Cyient Ltd Shares: आईटी कंपनी साइएंट लिमिटेड के शेयरों ने पिछले हफ्ते 2 जून को अपना 52 हफ्तों का नया उच्च स्तर 1,507.70 रुपये को छुआ था। कंपनी के शेयरों में फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान करने के बाद से ही लगातार तेजी देखी जा रही है। इस साल की शुरुआत से अबतक यह स्टॉक करीब 67% चढ़ चुका है

अपडेटेड Jun 07, 2023 पर 3:08 PM
Story continues below Advertisement
Cyient ltd ने मौजूदा वित्त वर्ष में 15-20% के बीच रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान जताया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Cyient Ltd Shares: आईटी कंपनी साइएंट लिमिटेड के शेयरों ने पिछले हफ्ते 2 जून को अपना 52 हफ्तों का नया उच्च स्तर 1,507.70 रुपये को छुआ था। यह लगातार तीसरा दिन था, जब कंपनी के शेयरों में तेजी आई थी। साइएंट लिमिटेड ने जब से फाइनल डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है, तब से ही इसके शेयरों में उछाल जारी है। बुधवार 7 जून को इसके शेयर एनएसई पर करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 1,374.05 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक साल में इस स्टॉक में करीब 64.41 फीसदी की तेजी आई है, जबकि इसके मुकाबले बीएसई सेंसेक्स सिर्फ 2.5 फीसदी बढ़ा है।

    इस बीच, इस साल की शुरुआत से अबतक इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 67 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। वहीं पिछले एक महीने में यह शेयर 13.13 फीसदी चढ़ चुका है। साइएंट लिमिटेड की कारोबारी संभावनाओं को लेकर भी नजरिया सकारात्मक है।

    साइएंट लिमिटेड ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान करते हुए मौजूदा वित्त वर्ष में 15 से 20 प्रतिशत के बीच रेवेन्यू ग्रोथ रहने का अनुमान जताया है। एनालिस्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने चौथी तिमाही के दौरान अपनी समकक्ष आईटी कंपनियों के मुकाबले में कहीं अधिक अच्छा प्रदर्शन किया है। कॉन्सटैंट करेंसी के हिसाब से, मार्च तिमाही में इसका रेवेन्यू ग्रोथ 6.6 फीसदी का रहा था।


    यह भी पढ़ें- L&T का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

    ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, साइएंट लिमिटेड क शेयरों को कवर करने वाले 18 एनालिस्ट्स में से, 11 ने इसके ऊपर 'Buy (खरीदें)' रेटिंग बनाए रखी है। वहीं 7 ने 'होल्ड' की रेटिंग दी है। हालांकि उनसे पिछले 12-महीने का औसत टारगेट प्राइस इसमें मौजूदा स्तर से 15.2 फीसदी की गिरावट का संकेत देता है।

    साइएंट के शेयरों में क्यों आ रही तेजी?

    एक्सपर्ट ने बताया कि साइएंट लिमिटेड एक इंजीनियरिंग रिसर्च और डेवलपमेंट (ER&D) कंपनी है। साइएंट और केपीआईटी जैसी ER&D कंपनियों में से इस साल 60-80 प्रतिशत की रैली आई है। ये कंपनियां टीसीएस और इंफोसिस जैसी पारंपरिक आईटी कंपनियों से अलग हैं। ER&D कंपनियों में तेजी के पीछे मुख्य बाजार में यह धारणा है कि ये कंपनियां जिस कारोबार में है, उनपर मौजूदा आर्थिक उतार-चढ़ाव और मंदी की आशंका का बहुत अधिक असर नहीं पड़ने वाला है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।