Cyient Ltd Shares: आईटी कंपनी साइएंट लिमिटेड के शेयरों ने पिछले हफ्ते 2 जून को अपना 52 हफ्तों का नया उच्च स्तर 1,507.70 रुपये को छुआ था। यह लगातार तीसरा दिन था, जब कंपनी के शेयरों में तेजी आई थी। साइएंट लिमिटेड ने जब से फाइनल डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है, तब से ही इसके शेयरों में उछाल जारी है। बुधवार 7 जून को इसके शेयर एनएसई पर करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 1,374.05 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक साल में इस स्टॉक में करीब 64.41 फीसदी की तेजी आई है, जबकि इसके मुकाबले बीएसई सेंसेक्स सिर्फ 2.5 फीसदी बढ़ा है।
