IT Stock: मॉर्गन स्टैनली की सेक्टर पर आई रिपोर्ट ने शेयरों पर दिखाया दबाव, 1-5% टूटकर हुए बंद

IT Stock: ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि IT सेक्टर की आय ग्रोथ अनुमान में कुछ सुधार किया है, लेकिन अगले 2 साल तक हालात ज्यादा ठीक होते नहीं दिख रहे है। IT कंपनियों की आय CAGR सुस्त रह सकती है

अपडेटेड Jun 19, 2025 पर 5:51 PM
Story continues below Advertisement
बोक्ररेज फर्म का मिडकैप आईटी में CYIENT और TATA ELXSI पर अंडरवेट (UNDERWEIGHT) नजरिया दिया है।

IT Stock: मॉर्गन स्टैनली की कमजोर रिपोर्ट के बाद आज IT शेयरों में भी दबाव देखने को मिला। निफ्टी आईटी इंडेक्स आज करीब 1 फीसदी गिरकर बंद हुआ। दरअसल, US फेड ने ब्याज दरों में नहीं बदलाव किया। इस बीच अमेरिका में महंगाई की चिंता के बीच आईटी कंपनियों पर बुरे असर की उम्मीद है। ऐसे में ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने भी सेक्टर को लेकर सर्तक नजरिया पेश किया है जिसके चलते Tech Mahindra, TCS, Infosys, COFORGE , Mphasis और Cyient जैसे कंपनियों के शेयरों में 1-5 फीसदी से ज्यादा तक की गिरावट लेकर बंद हुए।

दरअसल, ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि IT सेक्टर की आय ग्रोथ अनुमान में कुछ सुधार किया है, लेकिन अगले 2 साल तक हालात ज्यादा ठीक होते नहीं दिख रहे है। IT कंपनियों की आय CAGR सुस्त रह सकती है। डील पाइपलाइन से भी अमेरिका में कमजोर डिस्क्रेशनरी खर्च के संकेत मिल रहा है। हालांकि रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान में कुछ सुधार संभव है। 2 साल तक रेवेन्यू ग्रोथ सुस्त रहने का नजरिया दिया है।

मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक किसी भी रैली में निवेश कम करना बेहतर होगा। ब्रोकरेज फर्म को लार्जकैप आईटी में TCS, INFOSYS, WIPRO का शेयर पसंद है।


जानें किन शेयरों पर क्या है मॉर्गन स्टैनली का नजरिया

लार्जकैप आईटी में TCS पर ब्रोकरेज फर्म OVERWEIGHT है जबकि INFOSYS, WIPRO, HCLTECH और LTIM पर इक्वलवेट (EQUAL-WEIGHT) रेटिंग दी है। वहीं मिडकैप आईटी में COFORGE पर ओवरवेट (OVERWEIGHT) रेटिंग की राय दी है जबकि MPHASIS और L&T TECH पर इक्वलवेट (EQUAL-WEIGHT) नजरिया रखा है।

वहीं बोक्ररेज फर्म का मिडकैप आईटी में CYIENT और TATA ELXSI पर अंडरवेट (UNDERWEIGHT) नजरिया दिया है।

टेक महिंद्रा का शेयर आज एनएसई पर 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 1684 रुपये पर बंद हुआ। जबकि TCS का शेयर 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 3424 रुपये, Infosys का शेयर 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 1618.40 रुपये पर बंद हुआ। Cyient  का शेयर आज एनएसई पर 4.96 फीसदी की गिरावट के साथ 1289 रुपये पर बंद हुआ।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।