Get App

IT Stocks: आईटी कंपनियों को डोनाल्ड ट्रंप दे सकते हैं एक और झटका; कोफोर्ज, विप्रो समेत 10 में से 9 शेयर लुढ़के

IT Stocks: अमेरिकी की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने H-1B वीजा की फीस बढ़ाने के बाद अब इसमें एक और बदलाव का प्रस्ताव रखा है। यह नया प्रस्ताव भारतीय आईटी कंपनियों के आउटसोर्सिंग हायरिंग मॉडल को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके चलते अधिकतर आईटी कंपनियों के शेयर आज 24 सितंबर को दबाव के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दिए। निफ्टी आईटी इंडेक्स कारोबार के दौरान 0.7 फीसदी से अधिक टूटकर 34,857.70 के स्तर पर आ गया

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Sep 24, 2025 पर 3:49 PM
IT Stocks: आईटी कंपनियों को डोनाल्ड ट्रंप दे सकते हैं एक और झटका; कोफोर्ज, विप्रो समेत 10 में से 9 शेयर लुढ़के
IT Stocks: निफ्टी आईटी इंडेक्स के 10 में से 9 गिरावट के साथ बंद हुए

IT Stocks: अमेरिकी की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने H-1B वीजा की फीस बढ़ाने के बाद अब इसमें एक और बदलाव का प्रस्ताव रखा है। यह नया प्रस्ताव भारतीय आईटी कंपनियों के आउटसोर्सिंग हायरिंग मॉडल को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके चलते अधिकतर आईटी कंपनियों के शेयर आज 24 सितंबर को दबाव के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दिए। निफ्टी आईटी इंडेक्स कारोबार के दौरान 0.7 फीसदी से अधिक टूटकर 34,857.70 के स्तर पर आ गया। यह इसका पिछले दो हफ्तों का सबसे निचला स्तर है।

आईटी शेयरों की स्थिति

आईटी शेयरों में गिरावट की अगुआई कोफोर्ज और विप्रो ने की। कोफोर्ज के शेयर 2.68 फीसदी और विप्रो के शेयर 2.02 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं टेक महिंद्रा और एलटीआईमाइंडट्री के शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली। TCS, एमफैसिस और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर करीब 0.98 फीसदी तक गिरकर बंद हुए। जबकि ओरेकेल फाइनेंशियल सर्विसेज और इंफोसिस के शेयरों में 0.19 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी आईटी इंडेक्स के 10 में से 9 गिरावट के साथ बंद हुए। सिर्फ HCL टेक के शेयर 0.87 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें